भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शनिवार को पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2026 अपने नाम कर लिया. जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने आर्यवीर सहवाग की तारीफ़ की.
आर्यवीर ने फ़ाइनल मैच में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 58 रन बनाए. वहीं, उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा कुल 361 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट चुना गया है.
पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "अंडर-19 भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई. शानदार प्रदर्शन."
गांगुली ने लिखा, "युवा सहवाग ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल किया. टीम के हर सदस्य ने अच्छा प्रदर्शन किया. वीरू को उन पर बहुत गर्व हो रहा होगा."