पाकिस्तान ने नई दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सिविलाइज़ेशन डायलॉग में हिस्सा लेने का फ़ैसला किया है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी.
जारी बयान के मुताबिक़, पाकिस्तान सरकार ने जलवायु परिवर्तन और इन्वायर्नमेंटल कोऑर्डिनेशन मामलों के केंद्रीय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक को इस कार्यक्रम में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया है.
इस कार्यक्रम में एससीओ के सदस्य देशों के प्रतिनिधि सिविलाइज़ेशन डायलॉग पर अपना विचार साझा करेंगे. साथ ही सांस्कृतिक समझ से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे.
पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि वह आपसी सम्मान की भावना के साथ विभिन्न सभ्यताओं के बीच संवाद को बढ़ावा देने और एससीओ के तहत लोगों के बीच आपसी संपर्क मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.