भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शनिवार को पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2026 अपने नाम कर लिया. इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को शुभकामनाएं दी.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार दिन. आज के प्रभावशाली प्रदर्शन और पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने पर मुझे अपने युवा क्रिकेटरों पर बेहद गर्व है."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीम की यह कामयाबी कई युवाओं को प्रेरित करेगी.