नई दिल्ली: जनरल इंश्योरेंस काउंसिल ने जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को लेकर अक्टूबर 2026 के लिए एक प्रोविजनल आकंड़ा यानी कि डेटा जारी किया है। इसके अनुसार, अक्टूबर में देश के जनरल इंश्योरेंस सेक्टर में चमक दिखी है। इस महीने में प्रीमियम इनकम में 10.5% का उछाल आया है।
जनरल इंश्योरेंस काउंसिल द्वारा जारी इन आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में जनरल इंश्योरेंस कंपनियों की ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम इनकम सालाना आधार पर 10.5% बढ़कर 32,761 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, इसमें स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों और प्राइवेट जनरल इंश्योरेंस कंपनियों की भूमिका बड़ी रही।
इन जनरल इंश्योरेंस कंपनियों की प्रीमियम इनकम में कितनी बढ़ोतरी?
हमारे सहयोगी ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2026 में देश की जनरल इंश्योरेंस कंपनियों की प्रीमियम इनकम 10.15% बढ़ी है। यह अब 28,062 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों (SAHIs) की प्रीमियम इनकम में 21.29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह अक्टूबर में बढ़कर 4,549 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में, अक्टूबर महीने में HDFC ERGO की प्रीमियम आय 34.87% बढ़कर 1,662 करोड़ रुपये हो गई।
SBI जनरल की प्रीमियम आय 31.98% बढ़कर 1,550 करोड़ रुपये हो गई।
बजाज जनरल इंश्योरेंस की प्रीमियम आय में 12.14% की वृद्धि हुई और यह 2,142 करोड़ रुपये हो गई।
ICICI लोम्बार्ड की प्रीमियम आय 9.69% बढ़कर 2,826 करोड़ रुपये हो गई।
टाटा एआईजी (Tata AIG) की प्रीमियम आय 15% बढ़कर 2,265 करोड़ रुपये हो गई।
इफको-टोकियो (IFFCO-Tokio) की प्रीमियम आय 18% बढ़कर 974 करोड़ रुपये हो गई।
इनमें दिखी गिरावट
हालांकि, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस की प्रीमियम इनकम में गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस (Go Digit General Insurance) की प्रीमियम आय में 3.23% की गिरावट आई और यह 967 करोड़ रुपये रह गई।
सरकारी क्षेत्र की बीमा कंपनियों की प्रीमियम आय कैसी रही?
अब बात सरकारी क्षेत्र की बीमा कंपनियों की करेंगे।
नेशनल इंश्योरेंस की प्रीमियम आय 16.11% बढ़कर 3,287 करोड़ रुपये हो गई।
न्यू इंडिया एश्योरेंस की प्रीमियम आय 2.94% बढ़कर 3,880 करोड़ रुपये हो गई।
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस की प्रीमियम आय 11.55% बढ़कर 1,775 करोड़ रुपये हो गई।
ओरिएंटल इंश्योरेंस की प्रीमियम आय में 2.64% की गिरावट आई और यह 1,479 करोड़ रुपये रह गई।
अक्टूबर में स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस का प्रदर्शन कैसा रहा?
अब हम अक्टूबर 2026 में स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस के प्रदर्शन की बात करेंगे। आंकड़ों के अनुसार, स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस (केवल स्वास्थ्य बीमा देने वाली कंपनियां) सेगमेंट का प्रदर्शन पूरी बीमा इंडस्ट्री के मुकाबले बेहतर रहा।
केयर हेल्थ इंश्योरेंस की प्रीमियम आय 34.56% बढ़कर 1,129 करोड़ रुपये हो गई।
निवा बूपा (Niva Bupa) की प्रीमियम आय 20.05% बढ़कर 826 करोड़ रुपये हो गई।
स्टार हेल्थ (Star Health) की प्रीमियम आय 17.65% बढ़कर 1,721 करोड़ रुपये हो गई।
अक्टूबर 2026 में जनरल इंश्योरेंस कंपनियों की प्रीमियम इनकम कितनी बढ़ी है?
अक्टूबर 2026 में देश की जनरल इंश्योरेंस कंपनियों की प्रीमियम इनकम 10.15% बढ़ी है।स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों की प्रीमियम इनकम में कितनी बढ़ी है?
स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों की प्रीमियम इनकम में 21.29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह अक्टूबर में बढ़कर 4,549 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का मतलब क्या होता है?
स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का मतलब केवल स्वास्थ्य बीमा देने वाली कंपनियों से है।अक्टूबर में HDFC ERGO की प्रीमियम आय कितनी बढ़ी?
अक्टूबर में HDFC ERGO की प्रीमियम आय 34.87% बढ़कर 1,662 करोड़ रुपये हो गई।गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस की प्रीमियम आय कैसी रही?
अक्टूबर में गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस की प्रीमियम आय में 3.23% की गिरावट आई और यह 967 करोड़ रुपये रह गई।