देश

NDA से लड़कियों का पहला बैच पास:

आज, 30 मई को NDA से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ इतिहास में ये पहली बार…

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन, इससे मानसून में देरी होगी

24 मई को मानसून की इंट्री के बाद यह 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है। सिर्फ छह…

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा- आर्टिकल 370 समस्या थी:हटने के बाद खुशहाली आई

कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370…

PM बोले वादा पूरा करके बिहार आया हूं:कहा था पहलगाम के आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी

  सासाराम. PM मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सासाराम के दुर्गाडीह में जनसभा की। करीब 33 मिनट के भाषण में उन्होंने आतंक को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के 1 दिन बाद मैं बिहार आया था। मैंने बिहार की धरती से जो वचन दिया था वो पूरा किया।' 'मैंने कहा था माताओं का सुहाग उजाड़ने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा होगी। ऐसी ही सजा उन्हें दी गई। हमारी सेना ने आतंकियों के ठिकानों को खंडहर में बदल दिया। भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति को पाकिस्तान और दुनिया ने भी देखा।' 'दुश्मन जान ले कि 'आपरेशन सिंदूर' हमारे तरकश का सिर्फ एक तीर है। आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी है और न थमी है। आतंक का फन फिर उठेगा तो बिल से खींचकर कुचलेंगे। चाहे सीमा पार हो या फिर सीमा के अंदर हो।' 6 पॉइंट में PM का पूरा भाषण ·        बिहार की धरती किए वादे पर: पहलगाम में आतंकी हमले में हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए। इस आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश से वादा किया था, वचन दिया था। आतंकियों को कड़ी सजा मिलेगी। वह वचन पूरा किया। उनके ठिकानों को मिट्‌टी में मिला दिया है। ·        ऑपरेशन सिंदूर पर: 'ऑपरेशन सिंदूर' में दुनिया ने हमारी BSF का अभूतपूर्व और अदम्य साहस देखा। मां भारती की रक्षा हमारे BSF के जवानों के लिए सर्वोपरि है। मातृभूमि का कर्तव्य निभाते हुए 7 मई को BSF के सब इंस्पेक्टर इम्तियाज शहीद हो गए। बिहार के शहीद बेटे को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। ·        माओवादी हिंसा परः 2014 से पहले देश के 125 जिले नक्सल प्रभावित थे, अब सिर्फ 18 जिले नक्सल प्रभावित बचे हैं। अब सरकार सड़क-रोजगार दे रही है। वो दिन दूर नहीं जब माओवादी हिंसा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा। पहले सरकारी योजना नागरिकों तक पहुंचती ही नहीं थी। नक्सल प्रभावित गांव में न अस्पताल होता था, न मोबाइल टावर। नीतीश जी ने इन परिस्थितियों में काम किया। हमने माओवादियों के खिलाफ काम किया। हम युवाओं को मुख्य धारा में लाने का भी काम किया। ·        CM नीतीश की तारीफ की:बिहार में जंगलराज वाली सरकार की विदाई हुई तो नीतीश जी के नेतृत्व में विकास होने लगा। पहले न हाईवे-न अस्पताल और न कोई विकास। पहले सिर्फ पटना एयरपोर्ट था, लेकिन अब दरभंगा एयरपोर्ट भी बन गया है। पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल का उद्घाटन किया। बिहटा एयरपोर्ट पर भी 1400 करोड़ का निवेश हो रहा है। ·        लालू परिवार पर: आज बिहार में वर्ल्ड क्लास ट्रेनें चल रही हैं। हम रेलवे का आधुनिकीकरण भी कर रहे हैं। ये काम पहले भी हो सकते थे, लेकिन जिन पर ये जिम्मेदारी थी। उन्होंने नौकरी के नाम पर गरीबों की जमीन लूटने का काम किया। सामाजिक न्याय के उनके यही तरीके थे। गरीबों को लूटना और खुद राजशाही की मौज करना। जंगलराज वालों के तौर-तरीके से आप लोगों को आगे भी सावधान रहने की जरूरत है। ·        RJD और कांग्रेस वाले झूठ बोल रहे: जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा, जिनके दौर में वंचित लोगों को बिहार छोड़कर जाना पड़ा, आज वही लोग सामाजिक न्याय का झूठ बोल रहे हैं। दशकों तक आदिवासी, गरीबों के पास शौचालय नहीं था। करोड़ों लोगों के सिर पर छत तक नहीं थी। क्या कांग्रेस-RJD का यही सामाजिक न्याय था। जबकि इससे ज्यादा अन्याय नहीं हो सकता है।   

नेशनल हेराल्ड केस- चार्जशीट में रेवंत रेड्‌डी-पवन बंसल के नाम:ED का आरोप- कांग्रेस नेताओं ने यंग इंडियन-AJL के लिए चंदा मांगा

नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि कांग्रेस के कुछ…

बिना वकील पहुंची यूट्यूबर ज्योति को मिली कानूनी मदद:महाकाल मंदिर के वीडियो की जांच करेगी उज्जैन पुलिस

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने अपने लिए कोई वकील…
Advt.
खेल
छत्तीसगढ़
खेल
विदेश
मनोरंजन
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी का भोपाल आगमन, बहनों के सशक्तिकरण और राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाएगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 31 मई को हो…

रतलाम-नागदा के बीच रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजना की मंजूरी प्रदेश के लिए बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में रेल सुविधाओं के विकास और रेल नेटवर्क के…

भाजपा नेता अनिल पांडेय के आवास पर हुआ उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत

• गौरव खरे निवाड़ी। पृथ्वीपुर ,मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी एक दिवसीय निवाड़ी जिले के प्रवास पर…

एडवोकेट राहुल पाण्डेय ने अपने समर्थकों सहित भाजपा का थामा दामन

• गौरव खरे निवाड़ी। पूर्व बसपा जिला प्रभारी राहुल पाण्डेय एडबोकेट ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।…

मेट्रो प्रबंधन की कवायद शुरू:दिल्ली, नोएडा की तरह अब भोपाल-इंदौर के मेट्रो स्टेशनों पर भी यात्रियों के लिए बनाएंगे पार्किंग

भोपाल-इंदौर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के वाहनों के लिए मेट्रो रेल कंपनी अब सभी स्टेशनों पर…

अफसरों ने शराब ठेके मंजूर किए:4 साल तक गायब कर दी 25.50 करोड़ की एफडी

शराब ठेके के एवज में सरकारी खजाने में 25.50 करोड़ रुपए की एफड जमा की जानी थी, लेकिन…