अमेरिका के सैन डिएगो में छोटा पैसेंजर प्लेन क्रैश:15 घरों में लगी आग, कोहरे की वजह से हुआ हादसा

Updated on 23-05-2025 01:56 PM

अमेरिका के सैन डिएगो में गुरुवार सुबह कोहरे की वजह से एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे की वजह से करीब 15 घरों में आग लग गई। हादसे वाली जगह को खाली करा लिया गया है।

फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि हादसे के बाद चारों तरफ जेट फ्यूल फैल गया है। हमारा पहला टारगेट यहां मौजूद सभी घरों की तलाशी लेना और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

प्लेन हादसे में हताहत हुए लोगों की संख्या अभी पता नहीं चल सकी है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि 'सेसना 550 प्लेन' मॉन्टगोमरी-गिब्स एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट के पास क्रैश हुआ।

FAA ने कहा कि विमान में कितने लोग सवार थे, अभी इसकी जानकारी नहीं है। यह विमान छह से आठ लोगों को ले जा सकता है।

मिलिट्री रेसिडेंस एरिया के पास हुआ हादसा

यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3:47 बजे टिएरासांता के पास सैल्मन स्ट्रीट के 3100 ब्लॉक में हुआ, जो एक मिलिट्री रेसिडेंस एरिया है। सैन डिएगो फायर-रेस्क्यू के डिवीजन चीफ डैन एडी के मुताबिक अभी तक किसी को घटनास्थल से हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया है।

कई घर और गाड़ियां आग में घिर गई। डैन एडी ने कहा हमारे पास हाजमैट की टीम है। हमने जरूरी संसाधनों की मांग की है। हम सेना के साथ भी काम कर रहे हैं। हमारा पहला टारगेट यह है सभी घरों को खाली कराना। इसके बाद हम गाड़ियों और फिर विमान की तलाशी लेंगे।

घर लौटने का इंतजार कर रहे रहवासी

दुर्घटना स्थल के पास रहने वाले एक निवासी क्रिस्टोफर मूर ने मीडिया को बताया कि एक जोरदार धमाके और खिड़की से धुआं देखकर उनकी नींद टूटी। वे अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों को लेकर घर से भागकर सुरक्षित जगह पर पहुंचे। यहां रास्ते में उन्होंने एक गाड़ी को आग में जलते देखा।

यहां रहने वाले कई परिवार पास की ही एक पार्किंग में शरण लिए हुए हैं और घर लौटने का इंतजार कर रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2025
पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों और कई नेताओं को एक ही मंच पर देखा गया। इस कार्यक्रम में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी, लश्कर का…
 31 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई रोकने का दावा किया। व्हाइट हाउस में अरबपति कारोबारी इलॉन मस्क के साथ…
 31 May 2025
चीन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय विवाद सुलझाने के लिए एक नया संगठन बनाया है। इसका नाम इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर मीडिएशन (IOMed) है। इसे इंटरनेशनल कोर्ट (ICJ) और परमानेंट कोर्ट ऑफ…
 31 May 2025
अमेरिका की सबसे कठिन मानी जाने वाली प्रतियोगिता ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ का खिताब 13 साल के भारतीय-अमेरिकी छात्र फैजान जकी ने जीत लिया है। फ्रेंच शब्द ‘eclaircissement’ (एक्लेयरसिसमेंट) का…
 31 May 2025
अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में स्थित बहराम चह, जो पाकिस्तान के चगई जिले से सटा एक सीमावर्ती कस्बा है, फिर सशस्त्र संघर्ष का केंद्र बन गया है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों…
 31 May 2025
CDS जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर कहा कि अब भारत बिना किसी रणनीति के कोई काम नहीं करता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक…
 23 May 2025
इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ लगातार फेल हो रहा पाकिस्तान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से और आगबबूला हो गया है। बृहस्पतिवार को राजस्थान के बीकानेर में दिए…
 23 May 2025
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को दावा किया कि पाकिस्तान में एक्टिव दो बड़े उग्रवादी गुट भारत के इशारे पर काम कर रहे हैं। जियो न्यूज के…
 23 May 2025
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को धार्मिक कट्टरपंथी बताया है। उन्होंने गुरुवार को एक डच समाचार पत्र डे वोल्क्सक्रांत को दिए इंटरव्यू में कहा…
Advt.