PM बोले वादा पूरा करके बिहार आया हूं:कहा था पहलगाम के आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी

Updated on 30-05-2025 01:13 PM

 

सासाराम. PM मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सासाराम के दुर्गाडीह में जनसभा की। करीब 33 मिनट के भाषण में उन्होंने आतंक को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के 1 दिन बाद मैं बिहार आया था। मैंने बिहार की धरती से जो वचन दिया था वो पूरा किया।'

'मैंने कहा था माताओं का सुहाग उजाड़ने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा होगी। ऐसी ही सजा उन्हें दी गई। हमारी सेना ने आतंकियों के ठिकानों को खंडहर में बदल दिया। भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति को पाकिस्तान और दुनिया ने भी देखा।'

'दुश्मन जान ले कि 'आपरेशन सिंदूरहमारे तरकश का सिर्फ एक तीर है। आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई  रुकी है और  थमी है। आतंक का फन फिर उठेगा तो बिल से खींचकर कुचलेंगे। चाहे सीमा पार हो या फिर सीमा के अंदर हो।'

पॉइंट में PM का पूरा भाषण

·        बिहार की धरती किए वादे पर: पहलगाम में आतंकी हमले में हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए। इस आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश से वादा किया थावचन दिया था। आतंकियों को कड़ी सजा मिलेगी। वह वचन पूरा किया। उनके ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया है।

·        ऑपरेशन सिंदूर पर: 'ऑपरेशन सिंदूरमें दुनिया ने हमारी BSF का अभूतपूर्व और अदम्य साहस देखा। मां भारती की रक्षा हमारे BSF के जवानों के लिए सर्वोपरि है। मातृभूमि का कर्तव्य निभाते हुए 7 मई को BSF के सब इंस्पेक्टर इम्तियाज शहीद हो गए। बिहार के शहीद बेटे को मैं श्रद्धांजलि देता हूं।

·        माओवादी हिंसा परः 2014 से पहले देश के 125 जिले नक्सल प्रभावित थेअब सिर्फ 18 जिले नक्सल प्रभावित बचे हैं। अब सरकार सड़क-रोजगार दे रही है। वो दिन दूर नहीं जब माओवादी हिंसा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा। पहले सरकारी योजना नागरिकों तक पहुंचती ही नहीं थी। नक्सल प्रभावित गांव में  अस्पताल होता था मोबाइल टावर। नीतीश जी ने इन परिस्थितियों में काम किया। हमने माओवादियों के खिलाफ काम किया। हम युवाओं को मुख्य धारा में लाने का भी काम किया।

·        CM नीतीश की तारीफ की:बिहार में जंगलराज वाली सरकार की विदाई हुई तो नीतीश जी के नेतृत्व में विकास होने लगा। पहले  हाईवे- अस्पताल और  कोई विकास। पहले सिर्फ पटना एयरपोर्ट थालेकिन अब दरभंगा एयरपोर्ट भी बन गया है। पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल का उद्घाटन किया। बिहटा एयरपोर्ट पर भी 1400 करोड़ का निवेश हो रहा है।

·        लालू परिवार पर: आज बिहार में वर्ल्ड क्लास ट्रेनें चल रही हैं। हम रेलवे का आधुनिकीकरण भी कर रहे हैं। ये काम पहले भी हो सकते थेलेकिन जिन पर ये जिम्मेदारी थी। उन्होंने नौकरी के नाम पर गरीबों की जमीन लूटने का काम किया। सामाजिक न्याय के उनके यही तरीके थे। गरीबों को लूटना और खुद राजशाही की मौज करना। जंगलराज वालों के तौर-तरीके से आप लोगों को आगे भी सावधान रहने की जरूरत है।

·        RJD और कांग्रेस वाले झूठ बोल रहे: जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगाजिनके दौर में वंचित लोगों को बिहार छोड़कर जाना पड़ाआज वही लोग सामाजिक न्याय का झूठ बोल रहे हैं। दशकों तक आदिवासीगरीबों के पास शौचालय नहीं था। करोड़ों लोगों के सिर पर छत तक नहीं थी। क्या कांग्रेस-RJD का यही सामाजिक न्याय था। जबकि इससे ज्यादा अन्याय नहीं हो सकता है। 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2025
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से PM नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। सिर्फ 8 मिनट की मुलाकात में मोदी कई बार भावुक…
 31 May 2025
देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 3207 पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1147 मामले हैं। महाराष्ट्र एक्टिव केसेज के मामले में दूसरे नंबर पर है।…
 31 May 2025
दिल्ली हाईकोर्ट के तत्कालीन जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले पर अधजले नोट मिलने के मामले में नए खुलासे हुए हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया…
 31 May 2025
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कोलंबिया के बोगोटा में बताया कि कोलंबिया सरकार ने पाकिस्तान के समर्थन में अपना बयान वापस ले लिया है। कोलंबियाई सरकार आतंकवाद के…
 31 May 2025
उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति, मंदिरों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उनको संरक्षित करने का…
 31 May 2025
मानसून नॉर्थ ईस्ट राज्यों में पहुंच चुका है। असम, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम में भारी बारिश हो रही है। असम में पिछले 24 घंटों में कामरूप जिले में लैंडस्लाइड के चलते…
 30 May 2025
आज, 30 मई को NDA से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ इतिहास में ये पहली बार है जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ NDA…
 30 May 2025
24 मई को मानसून की इंट्री के बाद यह 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है। सिर्फ छह दिनों में देश में अब तक 33% ज्यादा बारिश हो चुकी है।…
 30 May 2025
कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले की सराहना की। उन्होंने गुरुवार को कहा, 'कश्मीर में…
Advt.