गुस्से से आगबबूला हो गए थे निकोलस पूरन, तोड़ देते ड्रेसिंग रूम का शीशा, आखिर क्या थी वजह?

Updated on 20-05-2025 12:35 PM
लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 61वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच को सनराइजर्स ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया और लखनऊ को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। सुपर जायंट्स ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद के सामने 206 रन का टारगेट रखा था। हालांकि, यह लक्ष्य हैदराबाद ने 18.4 ओवर में ही आसानी के साथ चेज कर लिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन की इस मैच की दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह ड्रेसिंग रूम में काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रहे हैं। आखिर क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं।

ड्रेसिंग रूम में निकोलस पूरन ने शीशे पर मारा पैड

निकोलस पूरन ने इस सीजन में ताबड़तोड़ शुरुआत की थी। वह गजब की फॉर्म में नजर आ रहे थे। लेकिन अचानक से उनकी फॉर्म में गिरावट आई थी। लेकिन, हैदराबाद के खिलाफ वह अच्छे टच में नजर आए। उन्होंने 26 गेंद में 45 रन की अच्छी पारी खेली। एलएसजी की पारी के 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर निकोलस पूरन डबल लेना चाहते थे। लेकिन, उनको अब्दुल समद ने मना कर दिया। इस बा से वह नाराज भी हो गए थे।ओवर की तीसरी गेंद पर अब्दुल समद पूरी तरह से बीट हो गए। गेंद विकेटकीपर इशान किशन के पास गई। हालांकि, पूरन बिना गेंद बर्बाद किए स्ट्राइक पर आना चाहते थे। ऐसे में पूरन ने बाय के चलते स्ट्राइट रोटेट करने की कोशिश की। लेकिन किशन ने उनको रन आउट कर दिया। रन आउट होने के बाद जब पूरन ड्रेसिंग रूम में लौटे तो वह काफी गुस्से में थे। उन्होंने जोर से पैड्स को अपने सामने लगे शीशे पर देकर मारा। पूरा शीशा हिल गया था। उनके बराबर में कप्तान ऋषभ पंत भी खड़े थे। उनका यह रिएक्शन अब्दुल समद के बोल्ड होने के बाद दिखाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2025
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर में हुआ। मुंबई इंडियंस ने यह मैच 20 रनों से जीता और क्वालीफायर 2 में जगह…
 31 May 2025
नई दिल्ली: टेस्ट से भारत के दो प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का संन्यास हुआ। रोहित टीम के लिए सलामी बल्लेबाज करते थे। विराट कोहली चौथे नंबर पर खेलते थे। रोहित…
 31 May 2025
मुल्लांपुर: शुभमन गिल का रिकॉर्ड वैसे तो काफी अच्छा रहा है। इसके बाद भी वह नॉकआउट मुकाबलों में फेल रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में वह फेल रहे। फिर चैंपियंस…
 31 May 2025
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज से ही नहीं बल्कि काफी समय से अपनी घटिया फील्डिंग को लेकर ट्रोल होती आई है। उनके फील्डर्स को अक्सर लड्डू कैच छोड़ते हुए देखा जाता…
 31 May 2025
नई दिल्ली: WWE स्मैकडाउन का लेटेस्ट एपिसोड 30 मई को प्रसारित हुआ। इसकी शुरुआत बियांका ब्लेयर की वापसी से हुई। उनकी उंगली में स्प्लिंट बंधी हुई थी क्योंकि वह टूटी हुई थी।…
 31 May 2025
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में 20 रनों से हराया। यह मैच मुल्लानपुर में खेला गया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228…
 30 May 2025
IPL-18 के क्वालीफायर-1 में गुरुवार को पंजाब ने IPL प्लेऑफ का तीसरा लोएस्ट स्कोर बनाया। बेंगलुरु के विकेटकीपर जितेश शर्मा ने जंप करके एक हाथ से कैच लपका। RCB के…
 23 May 2025
लखनऊ: पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का लक्ष्य आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल कर नौ साल में पहली बार…
 20 May 2025
शारजाह: तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश यूएई का दौरा कर रही है। जहां पहले टी20 में तो बांग्लादेश ने 27 रन से बाजी मार ली थी। लेकिन दूसरे…
Advt.