आंध्रप्रदेश के TDP कैंडिडेट के पास 5785 करोड़ की संपत्ति

Updated on 24-04-2024 01:14 PM

आंध्र प्रदेश के गुंटूर से तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के कैंडिडेट चंद्रशेखर ने चुनावी हलफनामे में 5 हजार 785 करोड़ की संपत्ति बताई है। चंद्रशेखर, एक डॉक्टर, आंत्रप्रेन्योर और राजनेता हैं। चंद्रशेखर इस चुनाव में सबसे अमीर कैंडिडेट्स हो सकते हैं।

चंद्रशेखर के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी खुद की संपत्ति 2448.72 करोड़, पत्नी श्रीरत्ना कोनेरू की प्रॉपर्टी 2343.78 करोड़ और बच्चों की संपत्ति करीब 1 हजार करोड़ रुपए है। चंद्रशेखर के परिवार पर अमेरिका के जेपी मॉर्गन चेस बैंक की 1,138 करोड़ रुपए की देनदारी है।

इससे पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने लोकसभा चुनाव के पहले फेज (19 अप्रैल) में छिंदवाड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को सबसे अमीर कैंडिडेट बताया था। नकुलनाथ के पास 717 करोड़ के आसपास की संपत्ति बताई गई थी।

1999 में MBBS तो 2005 में पेंसिलवेनिया से MD किया

चंद्रशेखर जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी सिनाई हॉस्पिटल में फिजीशियन टीचर हैं। उन्होंने 1999 में विजयवाड़ा की NTR यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस से MBBS किया। 2005 में पेंसिलवेनिया के डेनविल स्थित जीसिंगर मेडिकल सेंटर से MD किया।

चंद्रशेखर आंध्र प्रदेश के बरीपालेम गांव के हैं। वे पढ़ने में काफी तेज थे। MBBS एन्ट्रेंस टेस्ट EAMCET में उनकी 27वीं रैंक थी, जिसमें 60 हजार बच्चे शामिल हुए थे। EAMCET भारत के कठिन एग्जाम्स में से एक माना जाता है।

अमेरिका की कई फर्म्स में चंद्रशेखर का इन्वेस्टमेंट
चंद्रशेखर 2010 से TDP की NRI विंग में काम कर रहे थे। इसमें वे पार्टी वेलफेयर के कामों से जुड़े हुए थे। 2014 में वे नरसरावपेट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने राजनीतिक कारणों के चलते आर संबाशिव राव को टिकट दे दिया था।

चंद्रशेखर के US-बेस्ड कई फर्मों में इन्वेस्टमेंट और शेयर्स हैं। वे महंगी कारों का भी शौक रखते हैं। उनके पास रोल्स रॉयस घोस्ट, मर्सडीज बेंज और टेस्ला हैं। इस बार उनका मुकाबला वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के वेंकट रोसैया के साथ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2024
मणिपुर के लुवांगसनोल सेकमाई में मंगलवार को कुकी और मैतेई गुट के बीच गोलीबारी हुई। 19 अप्रैल को पहले फेज के लोकसभा चुनाव के दौरान इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर…
 24 April 2024
आंध्र प्रदेश के गुंटूर से तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के कैंडिडेट चंद्रशेखर ने चुनावी हलफनामे में 5 हजार 785 करोड़ की संपत्ति बताई है। चंद्रशेखर, एक डॉक्टर, आंत्रप्रेन्योर और राजनेता…
 24 April 2024
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 23 अप्रैल को कहा, ''भले ही केसीआर अपने फार्म हाउस में फांसी लगाकर मर जाएं, मैं 15 अगस्त तक किसानों का कर्ज माफ कर…
 24 April 2024
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 22 अप्रैल की रात आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया था। मामले की जांच कर रही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार (23 अप्रैल) को दावा किया…
 24 April 2024
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने देश की सबसे हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट बनाई है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार (23 अप्रैल) को इसकी जानकारी शेयर की।पॉलिमर बैकिंग और मोनोलिथिक…
 24 April 2024
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को कहा कि बीजेपी नेता उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की हत्या करना चाहते थे। अभिषेक टीएमसी के महासचिव भी हैं।ममता…
 24 April 2024
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों की 100% क्रॉस-चेकिंग की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा। 18 अप्रैल को जस्टिस संजीव…
 24 April 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी।…
 24 April 2024
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत में विरासत टैक्स लगाने पर बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी…
Advt.