पित्रोदा बोले- भारत में विरासत टैक्स लगाने पर बहस हो:कहा- अमेरिका में मरने के बाद आधी संपत्ति जनता को मिलती है

Updated on 24-04-2024 01:04 PM

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत में विरासत टैक्स लगाने पर बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी शख्स के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। उसके मरने के बाद 45 फीसदी संपत्ति उसके बच्चों को मिलती है, जबकि 55 फीसदी संपत्ति पर सरकार का मालिकाना हक हो जाता है। यह एक बड़ा ही दिलचस्प कानून है।

पित्रोदा ने आगे कहा कि भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है। यहां अगर किसी के पास 10 अरब रुपए की संपत्ति है। उसके मरने के बाद उनके बच्चों को सारी की सारी प्रॉपर्टी मिल जाती है। जनता के लिए कुछ नहीं बचता। मुझे लगता है कि इस तरह के मुद्दों पर लोगों को चर्चा करनी चाहिए।

हालांकि, कांग्रेस ने पित्रोदा के इस बयान से खुद को अलग कर लिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह उनके निजी विचार हैं। इसका पार्टी से कोई मतलब नहीं है।

PM बोले-कांग्रेस आपकी संपत्ति लूटना चाहती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में कहा कि कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस का ये मंत्र आपकी संपत्ति छीन लेगा, आपको लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेंगे, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दी, वो नहीं चाहते कि सामान्य भारतीय अपने बच्चों को दें। 

BJP बोली- कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने की ठान ली है
सैम पित्रोदा के बयान के बाद भाजपा ने उनकी आलोचना शुरू कर दी है। BJP आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट करके कहा है कि कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने की ठान ली है। अब सैम पित्रोदा संपत्ति वितरण के लिए 50 फीसदी विरासत कर की वकालत करते हैं।

इसका मतलब यह है कि हम अपनी सारी मेहनत से जो कुछ भी बनाएंगे, उसका 50 फीसदी छीन लिया जाएगा। इसके अलावा अगर कांग्रेस जीतती है तो हम जो भी टैक्स देते हैं, वह भी बढ़ जाएगा।

सैम पित्रोदा बोले- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया
विवाद बढ़ने पर पित्रोदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। किसने कहा कि 55 फीसदी संपत्ति छीन ली जाएगी? किसने कहा कि ऐसा कुछ भी भारत में किया जाएगा? BJP और मीडिया इतना घबराया क्यों हुआ है?

उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपनी बातचीत में अमेरिका के विरासत टैक्स का उदाहरण अमेरिका के लिए ही दिया था। क्या मैं तथ्य नहीं बता सकता? मैंने कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर चर्चा करने की जरूरत है। इसका कांग्रेस सहित किसी भी पार्टी की नीति से कोई लेना-देना नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
गांधीनगर सीआईडी क्राइम ब्रांच ने भरूच जिले के अंकलेश्वर से प्रवीण मिश्रा नाम के एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। इस पर पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय सुरक्षा बलों…
 11 May 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग (EC) ने सोच-समझकर बयान देने को कहा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दो फेज की वोटिंग के…
 11 May 2024
दिल्ली की राउज रेवन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।कोर्ट ने कहा कि 6 महिला…
 11 May 2024
सीतापुर में युवक ने अपने परिवार को खत्म कर दिया। मां को गोली मारी। पत्नी को गोली मारने के बाद सिर हथौड़े से कूच दिया। 3 बच्चों को छत से…
 11 May 2024
पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा पर निगरानी को बढ़ाने में मददगार हर्मीस-900 स्टारलाइनर ड्रोन 18 मई को हैदराबाद में भारतीय सेना को मिलेगा। यह सेना काे मिलने वाला पहला ड्रोन…
 11 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 मई) को ओडिशा के कंधमाल में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है। वो…
 11 May 2024
दिल्ली NCR में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की रात धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। तेज…
 11 May 2024
भाजपा नेता और एडवोकेट जी देवराजे गौड़ा को शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के गुलीहाल टोल गेट से गिरफ्तार किया गया। उनपर कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल और…
 24 April 2024
मणिपुर के लुवांगसनोल सेकमाई में मंगलवार को कुकी और मैतेई गुट के बीच गोलीबारी हुई। 19 अप्रैल को पहले फेज के लोकसभा चुनाव के दौरान इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर…
Advt.