छत्तीसगढ़ में मोदी बोले- कांग्रेस विरासत पर भी टैक्स लगाएगी

Updated on 24-04-2024 01:06 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस का ये मंत्र आपकी संपत्ति छीन लेगा, आपको लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेंगे, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दी, वो नहीं चाहते कि सामान्य भारतीय अपने बच्चों को दें।

उन्होंने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया की कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया तो कुछ ताकतों का खेल ही बिगड़ जाएगा। भारत आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी।

इसलिए वे भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। कांग्रेस का इतिहास सत्ता के लालच में देश को तबाह करने का रहा है।

मोदी के भाषण के प्रमुख पॉइंट...

आपने 2014 में लाल किला बनाया, कांग्रेस ने तंज कसा

पीएम मोदी ने कहा कि जब भाजपा ने मुझे 2014 में उम्मीदवार बनाया था, तब आपने ही अंबिकापुर में लाल किला बनाया था। उस दौरान कांग्रेस की पूरी टोली ने मुझ पर हमला बोल दिया था। आपके आशीर्वाद से वही मोदी, लाल किला पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। आज सरगुजा वही फिर आशीर्वाद दे रहा है।

भारत आत्मनिर्भर बना तो कइयों की दुकान बंद हो जाएगी

जब मैं विकसित भारत कहता हूं तो कांग्रेस और दुनिया की कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया तो कुछ ताकतों का खेल ही बिगड़ जाएगा। भारत आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वे भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं।

कांग्रेस के कुशासन-लापरवाही से देश बर्बाद होता रहा

उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस देश को तबाह करने में लगी रही। देश में आतंकवाद किसके कारण फैला? देश में नक्सलवाद किसके कारण बढ़ा। कांग्रेस का कुशासन और लापरवाही, यही कारण है कि देश बर्बाद होता रहा। आज भाजपा नक्सलवाद और आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है।

कांग्रेस की लूट- जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी

कांग्रेस कहती है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेंगे, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी।

वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने महापुरुषों की परवाह नहीं की

बाबा साहब अंबेडकर के नेतृत्व में यह तय किया गया था, कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। आरक्षण होगा तो दलित, आदिवासी भाइयों के नाम पर होगा, लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की परवाह नहीं की। बाबा साहब अंबेडकर के शब्दों की परवाह नहीं की।

कांग्रेस के खतरनाक इरादे खुलकर सामने आ रहे

मोदी ने कहा कि शाही परिवार के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए। अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
गांधीनगर सीआईडी क्राइम ब्रांच ने भरूच जिले के अंकलेश्वर से प्रवीण मिश्रा नाम के एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। इस पर पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय सुरक्षा बलों…
 11 May 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग (EC) ने सोच-समझकर बयान देने को कहा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दो फेज की वोटिंग के…
 11 May 2024
दिल्ली की राउज रेवन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।कोर्ट ने कहा कि 6 महिला…
 11 May 2024
सीतापुर में युवक ने अपने परिवार को खत्म कर दिया। मां को गोली मारी। पत्नी को गोली मारने के बाद सिर हथौड़े से कूच दिया। 3 बच्चों को छत से…
 11 May 2024
पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा पर निगरानी को बढ़ाने में मददगार हर्मीस-900 स्टारलाइनर ड्रोन 18 मई को हैदराबाद में भारतीय सेना को मिलेगा। यह सेना काे मिलने वाला पहला ड्रोन…
 11 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 मई) को ओडिशा के कंधमाल में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है। वो…
 11 May 2024
दिल्ली NCR में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की रात धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। तेज…
 11 May 2024
भाजपा नेता और एडवोकेट जी देवराजे गौड़ा को शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के गुलीहाल टोल गेट से गिरफ्तार किया गया। उनपर कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल और…
 24 April 2024
मणिपुर के लुवांगसनोल सेकमाई में मंगलवार को कुकी और मैतेई गुट के बीच गोलीबारी हुई। 19 अप्रैल को पहले फेज के लोकसभा चुनाव के दौरान इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर…
Advt.