ग्रीन कार्ड और H-1B वीजा की आस लगाए भारतीयों को झटका, अमेरिका ने जारी किया वीजा बुलेटिन, जानें ताजा हाल
Updated on
12-04-2025 01:23 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश विभाग ने अगले महीने यानी मई 2025 का वीजा बुलेटिन जारी कर दिया है। इस बुलेटिन से H-1B और ग्रीन कार्ड की आस लगाए भारतीयों को झटका लगा है। बुलेटिन में बताया गया है कि भारतीयों के लिए एम्प्लॉयमेंट-बेस्ड फिफ्थ प्रेफरेंस (EB-5) कैटेगरी में भारी गिरावट आई है। भारत EB-5 अनरिजर्व्ड कैटेगरी में छह महीने से ज्यादा पीछे चला गया है। इसका मतलब है कि ग्रीन कार्ड मिलने में अब ज्यादा देरी होगी। पहले यह कैटेगरी चालू थी, जिससे भारतीय बिना किसी देरी के ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते थे। अब केवल वही लोग आगे बढ़ेंगे, जिनकी प्रायोरिटी डेट 1 मई 2019 से पहले की है। बाकी आवेदक एक बड़ी होती हुई बैकलॉग में फंस जाएंगे।