मनोज कुमार के बाद फिल्‍म इंडस्‍ट्री को एक और बड़ा झटका, मशहूर कॉमेडियन जनार्दन का 77 की उम्र में निधन

Updated on 14-04-2025 04:31 PM
बताया जाता है कि बैंक जनार्दन काफी समय से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उन्‍होंने शुक्रवार, 11 अप्रैल को आख‍िरी सांसे लीं। उनके निधन ने कन्‍नड़ स‍िनेमा के फैंस को गहरा झटका द‍िया है।

बैंक जनार्दन ने 500 से अध‍िक फिल्‍मों में किया था काम

साल 1948 में बेंगलुरु में पैदा हुए बैंक जनार्दन कन्नड़ सिनेमा उद्योग में एक जाना-माना नाम थे। वह अपनी दमदार सहायक भूमिकाओं और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। अपने करियर में उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया।

दो साल पहले 2023 में पड़ा था दिल का दौरा

बैंक जनार्दन को दो साल पहले 26 सितंबर, 2023 को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, डॉक्‍टरों ने समय रहते उन्‍हें सही उपचार दिया, जिसके बाद वह ठीक हो गए थे और काम पर वापस लौट आए थे।
\

बैंक जनार्दन की कुछ यादगार फिल्‍में

जनार्दन ने 1985 में फिल्‍म 'पितामह' से अपने एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत की थी। उन्‍हें आख‍िरी बार बड़े पर्दे पर साल 2023 में रिलीज 'उंडेनामा' में देखा गया था। दिग्‍गज एक्‍टर के कुछ सबसे बेहतरीन किरदारों में फिल्‍म 1993 में 'शश्‍श!', 1992 में 'थर्ले नान मागा' और 2005 में 'न्‍यूज' शामिल हैं। टीवी पर कन्‍नड़ सीर‍ियल 'पाप पांडु' ने उन्‍हें घर-घर में पॉपुलैरिटी दिलवाई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 April 2025
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के उन कपल्‍स में से हैं, जिन पर फैंस सबसे ज्‍यादा प्‍यार लुटाते हैं। 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने शादी की थी। सोमवार…
 14 April 2025
बताया जाता है कि बैंक जनार्दन काफी समय से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हें…
 14 April 2025
इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' के लीड एक्टर रणदीप हुड्डा प्रमोशनल इवेंट्स का हिस्सा नहीं थे। सभी को आश्चर्य हुआ जब रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट और इम्तियाज अली के…
 14 April 2025
यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। यहां उनकी जोड़ी पहले अब्दु रोजिक के साथ देखने को…
 14 April 2025
सोहम शाह की 'तुम्बाड' ने अगर आपको दीवाना बनाया है, तो उनकी 'क्रेजी' आपको सच में क्रेजी करने का दम रखती है। ज‍िन्‍होंने भी फिल्‍म देखी, उसने इसकी खूब तारीफ…
 14 April 2025
मशहूर पॉप स्टार कैटी पेरी के नाम एक बड़ी उपलब्‍धि जुड़ने वाली है। वह अंतरिक्ष में गाना गाने वाली पहली सिंगर बनने वाली हैं। कैटी पेरी सोमवार को अंतरिक्ष की…
 14 April 2025
मलयालम सिनेमा के जाने-माने स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने हिंदी के दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास जगह बनाई है। प्रभास के 'सलार' में उन्‍हें बहुत पसंद किया गया। 'आडुजीवितम:…
 14 April 2025
कॉमेडियन सुदेश लहरी इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। उन्हें दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पर्सलन लाइफ की बात करें तो कॉमेडियन 28 मार्च…
 12 April 2025
सनी देओल अपनी नई फिल्म 'जाट' को लेकर सातवें आसमान पर हैं। सनी की सौतेली मां और दिग्गज स्टार 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने अपने सौतेले बेटे सनी की नई…
Advt.