गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी के साइकिल वितरण कार्यक्रम को रोके जाने पर सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा- बेटियों के सपनों को पंख देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाजपा द्वारा राजनीति करते हुए बुलडोजर चलवाना और टेंट उखड़वा देना बेहद शर्मनाक है। बेटियों का सम्मान और उनका भविष्य किसी भी राजनीति से बड़ा है।
दरअसल, जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर लोनी के गढी कट्टैया गांव में रविवार को 1,000 गरीब मेधावी छात्राओं को साइकिलें बांटी जानी थीं। इस कार्यक्रम के आयोजक अनुज प्रधान थे। लेकिन कार्यक्रम के एक दिन पहले ही पुलिस और नगर पालिका लोनी प्रशासन ने आयोजन रोक दिया।
शनिवार देर रात बुलडोजर से कार्यक्रम का मंच तोड़ दिया गया और टेंट गिरा दिया गया। सामान गाड़ियों में भरकर उठा ले जाया गया। कार्रवाई से पहले पुलिस ने आयोजक सपा नेता अनुज प्रधान को छह घंटे तक हिरासत में भी रखा। कार्रवाई के बाद नगर पालिका प्रशासन ने आयोजक पर 10,86,930 रुपए का जुर्माना भी लगा दिया।
जानिए पूरा मामला...
लोनी के गढी कट्टैया गांव निवासी सपा नेता अनुज प्रधान की ओर से PDA सम्मान समारोह और एक हजार गरीब छात्राओं को साइकिल बांटने का कार्यक्रम रविवार को रखा गया था। इसके लिए गांव में बड़ा सा पंडाल और मंच तैयार किया गया था। परिजन के अनुसार, कार्यक्रम के एक दिन पहले शनिवार को पुलिस ने आयोजक अनुज प्रधान से बातचीत करने के लिए अंकुर बिहार इलाके के सीओ कार्यालय में बुलाया था।
अनुज प्रधान शाम करीब 6 बजे सीओ ऑफिस पहुंचे। अनुज के अनुसार, पुलिस ने उनको छह घंटे तक हिरासत में रखा। इसी बीच बुलडोजर लगाकर कार्यक्रम स्थल पर बने मंच और टेंट को तोड़ दिया गया। उसके बाद सामान गाड़ी में भरकर उठा ले गई। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।
आयोजक का दावा- नगर पालिका से ली गई थी परमिशन
उधर, आयोजक अनुज प्रधान ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम के लिए बाकायदा परमिशन लिए थे। लेकिन राजनीतिक विरोधियों ने कार्यक्रम को लेकर अफवाह फैलाई कि साइकिलें बांटने की अनुमति नहीं है। बताया कि उन्होंने पुलिस को अनुमति से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए, लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी और कार्यक्रम रुकवा दिया।
सपा नेता बोले - लड़कियों को पैदल जाते देख साइकिल बांटने का लिए था फैसला
अनुज प्रधान के मुताबिक, उन्होंने देखा कि कुछ लड़कियां पढ़ाई के लिए दूसरे गांव में करीब तीन किलोमीटर पैदल जाती हैं। इसके बाद उन्होंने और उनके परिवार ने छात्राओं को साइकिल देने का फैसला किया।
उन्होंने लोनी के 55 नगर पालिका वार्डों और ग्राम पंचायतों से दस्तावेज जुटाकर 25 अक्टूबर को साइकिल बांटने का कार्यक्रम तय किया गया था। इसके लिए फार्महाउस पर साइकिलें इकट्ठी की गई थीं और पंडाल भी तैयार कराया गया था।
उन्होंने आगे कहा कि वाह हर हाल में बहन बेटियों को साइकिल देकर रहेंगे। उसके लिए चाहे उन्हें अपनी जान भी गंवानी पड़े, लेकिन वह अपने फैसले को नहीं बदलेंगे। उन्हें जेल जाना मंजूर हैं लेकिन वो डरेंगे नहीं।
सीओ बोले- नगर पालिका का मामला है, वह ही जाने
DCP देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा-

यह नगर पालिका से जुड़ा मामला है। कार्यक्रम की अनुमति थी या नहीं, इसकी जानकारी नगर पालिका ही दे सकती है। कार्यक्रम नगर पालिका ने रुकवाया है। पुलिस ने न तो कार्यक्रम रुकवाया और न ही किसी आयोजक को हिरासत में लिया।
लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर जेल में हैं। दूसरे दिन जेल में दोनों बहनें बेचैन नजर आईं। दोनों आपस में काफी देर तक बातचीत करती रहीं, लेकिन किसी दूसरे कैदी से बात नहीं की।