राजस्थान के 7 जिलों में शनिवार को तेज बारिश का यलो अलर्ट है। अलवर में तूफान के साथ बारिश और ओले भी गिरे। वहीं, हरियाणा के चरखी दादरी और रेवाड़ी में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरे।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आंधी-बारिश हो रही है और आगे भी भारी बारिश की आशंका है। मदुरै में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन बन सकता है, इससे बिहार और यूपी के पूर्वी हिस्से में 28 अक्टूबर से भारी बारिश हो सकती है।