खेसारी लाल यादव ने पत्नी संग मनाया छठ
खेसारी लाल यादव ने भी अपनी पत्नी और बेटे के साथ छठ पूजा करते हुए फोटो शेयर की। उनकी पत्नी अर्घ्य दे रही थीं और वो बेटे के साथ खड़े थे।
रवि किशन ने श्रद्धालुओं से की मुलाकात
रवि किशन ने गोरखपुर में घाट किनारे जाकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और सबको बधाई भी दी। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आज गोरखपुर में छठ महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित ‘संध्या अर्घ्य’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की।'
छठ पूजा 36 घंटे का कठिन व्रत
चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व 'नहाय-खाय' के साथ शुरू होता है, और दूसरे दिन 'खरना' मनाया जाता है। इस दिन, श्रद्धालु सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं और पारंपरिक प्रसाद तैयार करके तथा पूजा-अर्चना करने के बाद अपना व्रत खोलते हैं। तीसरे दिन 'संध्या अर्घ्य' होता है, जिसमें श्रद्धालु डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसके बाद 36 घंटे का उपवास शुरू होता है, जो त्योहार के आखिरी दिन तक चलता है।
'ऊषा अर्घ्य' के साथ खत्म होती है छठ पूजा
इस पर्व का समापन 'ऊषा अर्घ्य' के साथ होता है, जिसमें श्रद्धालु उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित है और यह पृथ्वी पर जीवन बनाए रखने के लिए उन्हें धन्यवाद देने के उद्देश्य से की जाती है। यह त्योहार बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग भी इसे मनाते हैं।