राहुल के दौरे और कांग्रेस की रणनीति पर टिकी सियासी निगाहें

Updated on 02-06-2025 01:49 PM


🔸 राहुल गांधी का भोपाल दौरा 3 को, संगठन सृजन और नवसृजन अभियान पर रहेगा फोकस

🔸 विधायक-सांसदों से करेंगे चर्चा, रवींद्र भवन में पदाधिकारियों से होगा संवाद

संदीप सिंह गहरवार 
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 जून को भोपाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरे को कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन और नवसृजन अभियान से जोड़ा जा रहा है। राहुल गांधी का दौरा और कांग्रेस पार्टी की नई रणनीतियाँ आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई हैं। उनके जनसंपर्क अभियानों, भारत जोड़ो यात्रा जैसे जनआंदोलनों और लगातार सरकार पर तीखे हमलों से साफ है कि कांग्रेस एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका को पुनः स्थापित करने की कोशिश में है।
राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लगातार जमीन पर दिखाई दे रहे हैं। उनके दौरे न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हैं, बल्कि स्थानीय मुद्दों को भी राष्ट्रीय मंच पर लाने का काम करते हैं।"भारत जोड़ो यात्रा" जैसी पहल ने उन्हें आम जनता के बीच एक नए रूप में प्रस्तुत किया है। एक जमीनी नेता के तौर पर जो हर वर्ग से संवाद कर रहा है। इससे कांग्रेस को एक नैरेटिव खड़ा करने में मदद मिली है। राहुल का फोकस महंगाई, बेरोजगारी, संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल और सामाजिक एकता के मुद्दों पर केंद्रित रहा है। इससे विपक्षी एकता को भी बल मिल रहा है।
राहुल गांधी के दौरे और कांग्रेस की बदलती रणनीति आने वाले चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह रणनीति मतदाताओं को किस हद तक प्रभावित करती है और विपक्ष को एकजुट करने में कितनी कारगर साबित होती है।

ऐसा होगा राहुल गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम :

कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल ने रविवार को बताया कि राहुल गांधी का दौरा चुनावी नहीं, बल्कि संगठनात्मक मजबूती के लिए है। राहुल गांधी सुबह 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे। सबसे पहले वे विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे एआईसीसी के पर्यवेक्षकों के साथ पार्टी संगठन को लेकर चर्चा करेंगे। दोपहर 2.30 बजे रवींद्र भवन में प्रदेश पदाधिकारियों और पीसीसी डेलीगेट्स के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया है। कमलेश्वर पटेल ने बताया कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के 61 जिलों में संगठन प्रभारी नियुक्त किए हैं। ये प्रभारी भाजपा की नीतियों और कथित झूठ के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएंगे। पटेल ने कहा कि कांग्रेस में अब जिला अध्यक्षों का चयन पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया से होगा और जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए समय देगा, उसे वरीयता दी जाएगी।

कांग्रेस संगठन की मजबूती पर जोर :

श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस पुराने अनुभवी नेताओं और नए कार्यकर्ताओं के संतुलन से संगठन को फिर से मजबूत करेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सिर्फ इवेंट करती है और सरकारी धन का दुरुपयोग करती है। वहीं कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दे—जैसे जातिगत जनगणना और आर्थिक न्याय को लेकर काम कर रही है।

दौरे पर सियासी बयानबाजी भी तेज :

राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में 'पॉलिटिकल टूरिज्म' पर आ रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि उनके दौरे का खर्च नेशनल हेराल्ड के पैसों से चल रहा है। सारंग ने कहा कि कांग्रेस का मप्र में अब कोई वजूद नहीं बचा और यह दौरा भी 'टाय टाय फिस्स' साबित होगा।
इसके जवाब में कमलेश्वर पटेल ने कहा कि राहुल गांधी ने हर बार सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने जातिगत जनगणना और गरीबों के हक की बात की है। अगर सरकार को लगता है कि उन्होंने कोई गलत काम किया है तो उन्हें जेल भेज दे, लेकिन कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2025
• गौरव खरे •मांगें पूर्ण न होने पर  होगा आंदोलन निवाड़ी। समस्त ग्राम रोजगार सहायकों एवम संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एडीएम महोदय को दिया गया। ज्ञापन…
 02 June 2025
🔸 राहुल गांधी का भोपाल दौरा 3 को, संगठन सृजन और नवसृजन अभियान पर रहेगा फोकस🔸 विधायक-सांसदों से करेंगे चर्चा, रवींद्र भवन में पदाधिकारियों से होगा संवादसंदीप सिंह गहरवार भोपाल। कांग्रेस…
 02 June 2025
कोंडागांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव जिले के भोंगापाल गांव में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महालक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को कयाकिंग 5 नग नाव प्रदाय किया और…
 02 June 2025
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक माह तक एसी और पेट्रोल-डीजल चलित वाहन का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ,…
 02 June 2025
शहर में 2018 से मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर काम चल रहा है। सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किमी रूट पर मेट्रो का संचालन कब शुरू होगा, ये आज…
 02 June 2025
मप्र में इस साल जनवरी से अब तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सूची से 4.5 लाख नाम हटाए जा चुके हैं। ये वे हितग्राही थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है…
 02 June 2025
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 14 जून को मप्र आ रहे हैं। वे पचमढ़ी में प्रस्तावित तीन दिवसीय ​विधायक-सांसदों की ट्रेनिंग की शुरुआत करेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों को…
 02 June 2025
इंदौर के दंपती राजा और सोनम रघुवंशी को लापता हुए आज सोमवार को 11 दिन हो गए हैं। मेघालय के ओसरा हिल्स से 23 मई की शाम के बाद उनकी…
 02 June 2025
दमोह तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा, उनकी पत्नी एसडीओपी ख्याति मिश्रा, कटनी में एसपी रहे और अब पुलिस मुख्यालय में अटैच एआईजी अभिजीत रंजन का विवाद एक बार फिर चर्चा में…
Advt.