*पुलिस का साइबर सर्विलांस अभियान, व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन भी रहें सतर्क*
_राजस्थान में पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों पर निगरानी बढ़ा दी है। भड़काऊ संदेश, अभद्र टिप्पणी, धमकी या फर्जी वीडियो साझा करने वालों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती हैं। पुलिस ने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए माइक्रो-लेवल साइबर सर्विलांस शुरू किया है। सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों पर पुलिस की नजर है_
*ग्रुप एडमिन भी रहें सावधान*
_पुलिस ने व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन को आपत्तिजनक सामग्री पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचना देने की सलाह दी है। बिना पुष्टि के भड़काऊ संदेश या फर्जी वीडियो फॉरवर्ड करने से भी बचने की अपील की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चुनाव के दौरान जाति, धर्म, समुदाय या प्रत्याशियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी न करें किसी आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी मिलने पर स्क्रीनशॉट के साथ नजदीकी थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं_
*संदेश साफ है*
_चुनावी माहौल में सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें, अफवाह और भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचें_