नई दिल्ली: भारत ने आसियान-इंडिया डिफेंस थिंक टैंक फोरम में इसके पार्टनर देशों को बहुत बड़ा ऑफर दिया है। इसके तहत भारत न सिर्फ इन देशों को स्वदेशी सैन्य उपकरण, जैसे- ड्रोन, रडार और चॉपर देने को तैयार है, इन्हें आपसी सहयोग से मिलकर बनाने का भी ऑफर दिया है। सारे दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आते हैं, जिनपर अमेरिका और चीन जैसी वैश्विक शक्तियों की नजर है। इस लिहाज से भारत ने अपने पड़ोसियों को एक्ट-ईस्ट पॉलिसी के तहत बहुत बड़ा जियोपॉलिटिकल संदेश देने की कोशिश की है।


आसियान-इंडिया डिफेंस थिंक टैंक फोरम में बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आसियान क्षेत्र के पार्टनर देशों को हर तरह के सैन्य उपकरण मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया है। दक्षिण एशिया में होने की वजह से भारत आसियान का सदस्य तो नहीं है, बल्कि 10 देशों के इस ग्लोबल रीजनल ग्रुप का कंप्रिहेंसिव स्ट्रैटजिक और मुख्य डायलॉग पार्टनर है।