शहर की सबसे ऊँची बिल्डिंग के टेरिस से मतदाता जागरूकता की शपथ

Updated on 12-04-2024 05:58 PM

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आज व्यय प्रेक्षक आस्थानंद पाठक ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की टेरिस से जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे। व्यय प्रेक्षक श्री पाठक ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की जा रही है। मतदान के लिए जागरूक करने शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मतदान केंद्रों में सारी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के बाद मतदान का अधिकार मिला है। हमें ब्रिटिश काल में मतदान के अधिकार नहीं थे। कुछ संघर्ष के बाद सीमित लोगों को अधिकार दिए गए। उसके बाद संघर्ष किया गया और स्वतंत्रता के बाद सभी वर्ग के लोग को यह अधिकार मिला है। इसलिए हमें इसे अधिकार समझते हुए अवश्य मतदान करना होगा। अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों में पहुंचकर मताधिकार का उपयोग करें और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने में भूमिका अदा करें। साथ ही दूसरों को मतदान करने के लिए भी प्रेरित करें। 

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि आज मतदाता जागरूकता के लिए शपथ लेने का नया कीर्तिमान बनाया जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारी के अलावा गांव-गांव में नरेगा मजदूर, स्कूल-काॅलेज के शिक्षक सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के कर्मचारियों के द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। डाॅ. सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान करें। मतदान केंद्रों में सारी बुनियादी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया है। मतदाता जागरूकता के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बाइक रैली, स्वीप एक्सप्रेस के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। 

एसएसपी संतोष सिंह ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदान जरूरी है। मतदाता जागरूकता का संदेश हर तरफ हो, इसके लिए आयोजन किए जा रहे है। लोकतंत्र की भागीदारी में मतदान आवश्यक है। मतदाता जागरूकता के इस आयोजन के लिए प्रशासन की टीम को धन्यवाद देता हूं। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की टेरिस पर हजारों की संख्या में आज अधिकारी व कर्मचारी मतदाता जागरूकता की शपथ ली। इस अवसर पर दिव्यांग, तृतीय लिंग समुदाय और मुकबधिरों मतदान के लिए संदेश दिया। साथ ही सबसे अधिक उम्र के मतदाता कन्हैया राम बंछोर ने भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया और इस अवसर पर अधिकारी- कर्मचारियों ने एक स्वर में मतदाता जागरूक के संदेष का नारे भी लगाए। पूरा टेरिस मतदाता जागरूकता के संदेश से गूंज उठा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2024
बलौदाबाजार। लोक सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति…
 24 April 2024
महासमुंद । लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय लोकसभा क्षेत्र 9 महासमुंद के लिए बूथवार मतदान दलों के आबंटन के लिए एवं माइक्रो ऑब्जर्वर के प्रतिनियुक्ति को लेकर सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल…
 24 April 2024
जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महारानी अस्पताल के स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में मरीजों की संख्या, जांच में अधिकांश मरीजों के प्रकार का संज्ञान लिया…
 24 April 2024
अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे का बुधवार को दूसरा दिन है। सरगुजा में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद महारैली में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़…
 24 April 2024
कांकेर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत दूसरे चरण में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कांकेर-11 के लिए 26 अप्रैल को मतदान सम्पन्न होगा। जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में स्थित मतदान केन्द्रों के लिए बुधवार…
 24 April 2024
जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बुधवार को कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों के उपरांत…
 24 April 2024
रायपुर। आबकारी घोटाले मामले में 2 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद बुधवार को ईडी ने रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। एसीबी और…
 24 April 2024
 राजनीति में जैसे एक जीत के बाद दूसरी जीत का बड़ा महत्व होता है वैसे ही एक बजी हार के बाद जीत का भी बड़ा महत्व होता है। दूसरी जीत से…
 24 April 2024
कवर्धा। नाम सुनते ही मन में कौतूहल उत्पन्न होता है कि यह पूनम अवलोकन क्या है। पूर्णिमा तिथि की रात्रि को वन क्षेत्र में किया जाने वाले गस्त को ही पूनम…
Advt.