भोरमदेव अभयारण्य में पूनम अवलोकन का शुभारंभ

Updated on 24-04-2024 06:24 PM
कवर्धा। नाम सुनते ही मन में कौतूहल उत्पन्न होता है कि यह पूनम अवलोकन क्या है। पूर्णिमा तिथि की रात्रि को वन क्षेत्र में किया जाने वाले गस्त को ही पूनम अवलोकन नाम दिया गया है।  

वन मंडल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत पूनम अवलोकन का शुभारंभ किया जा रहा है। प्रत्येक माह  पूर्णिमा की तिथि पर संपूर्ण अधिकारी एवं कर्मचारी - वन मंडल अधिकारी से लेकर वनरक्षक एवं चौकीदार स्तर तक के कर्मचारी अभ्यारण्य के वन क्षेत्र में पूरी रात पैदल गस्ती  करेंगे। इसी परिपाटी का शुभारंभ 23 अप्रैल की रात्रि से किया गया है। अभयारण्य क्षेत्र में रात्रि गश्त करने के लिए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल करते हुए कुल 18 दल का गठन किया गया था। प्रत्येक दल के लिए पृथक पृथक गस्ती मार्ग का भी निर्धारण पूर्व से ही कर लिया गया था जिससे की संपूर्ण अभयारण्य क्षेत्र का एक साथ अवलोकन किया जा सके। प्रत्येक दल में न्यूनतम 5 सदस्य रखे गए थे। प्रत्येक दल के द्वारा 15 से 25 किलोमीटर तक की पैदल गस्ती रात्रि 8 बजे से सुबह 4 बजे के मध्य की गई। विभिन्न दलों को रात्रि गस्त के दौरान भालू, उल्लू खरगोश गौर तेंदुआ सांप पाम सिवेट चीतल आदि वन्य प्राणी वन क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए।


पूनम अवलोकन का उद्देश्य वन्य प्राणियों की सुरक्षा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के साथ-साथ एक साथ पूरे अभ्यारण में गस्त करने से वन्य प्राणियों की अनुमानित संख्या एवं उनके विचरण क्षेत्र के संबंध में भी सटीक जानकारी एकत्र की जा सकेगी। पूर्णिमा की रात्रि को दृश्यता भी अच्छी रहती है इसलिए इस तिथि का चयन अवलोकन हेतु किया गया है इसी क्रम में आगामी माह में भी पूनम अवलोकन का आयोजन किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2024
बलौदाबाजार। लोक सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति…
 24 April 2024
महासमुंद । लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय लोकसभा क्षेत्र 9 महासमुंद के लिए बूथवार मतदान दलों के आबंटन के लिए एवं माइक्रो ऑब्जर्वर के प्रतिनियुक्ति को लेकर सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल…
 24 April 2024
जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महारानी अस्पताल के स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में मरीजों की संख्या, जांच में अधिकांश मरीजों के प्रकार का संज्ञान लिया…
 24 April 2024
अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे का बुधवार को दूसरा दिन है। सरगुजा में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद महारैली में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़…
 24 April 2024
कांकेर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत दूसरे चरण में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कांकेर-11 के लिए 26 अप्रैल को मतदान सम्पन्न होगा। जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में स्थित मतदान केन्द्रों के लिए बुधवार…
 24 April 2024
जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बुधवार को कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों के उपरांत…
 24 April 2024
रायपुर। आबकारी घोटाले मामले में 2 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद बुधवार को ईडी ने रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। एसीबी और…
 24 April 2024
 राजनीति में जैसे एक जीत के बाद दूसरी जीत का बड़ा महत्व होता है वैसे ही एक बजी हार के बाद जीत का भी बड़ा महत्व होता है। दूसरी जीत से…
 24 April 2024
कवर्धा। नाम सुनते ही मन में कौतूहल उत्पन्न होता है कि यह पूनम अवलोकन क्या है। पूर्णिमा तिथि की रात्रि को वन क्षेत्र में किया जाने वाले गस्त को ही पूनम…
Advt.