आरसीबी का मध्यक्रम पूरी तरह फेल
गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी को 4 विकेट से मात दी। मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में किसी भी टीम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जीटी 9 में से 5 मैच जीतकर पांचवें पायदान पर है, जबकि आरसीबी 9 में से 3 मैच गंवाकर दूसरे स्थान पर है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी 19.2 ओवरों में 155 रन पर सिमट गई।आरसीबी को विराट कोहली और जैकब बेथेल ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई लेकिन मध्यक्रम पूरी तरह फेल रहा। जितेश शर्मा, टिम डेविड और क्रुणाल पंड्या सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए। अरशद खान ने तीन जबकि राशिद खान और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। शुभमन गिल ने 18 गेंद पर 43 रन बनाकर गुजरात को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में ही टीम ने 69 रन ठोक दिए थे। 19 गेंद पर 39 रन बनाकर जब जोश बटलर 8वें ओवर में आउट हुए तो टीम का स्कोर 82 रन था। यहां से आरसीबी ने कुछ विकेट चटकाए लेकिन इसके बाद भी गुजरात ने 16वें ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।






