पत्रकार के सवालों से प्रशासन हरकत में, छात्रावासों की कार्यशैली पर उठे सवाल

Updated on 18-03-2026 01:16 AM
ब्यूरो:
• चार दिन में मांगी गई जानकारी और जांच रिपोर्ट वास्तव में सामने आती है या फिर यह मामला भी कागजों में दबकर रह जाएगा।
• गंभीर मुद्दे पर जानकारी देने के बजाय प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी राजेश पटेरिया वर्तमान स्थिति से भटकते हुए एक वर्ष पुरानी बातों में उलझ गए।
• लापरवाही करने वालों पर होनी चाहिए सख्त  कार्यवाही 
निवाड़ी। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक उस समय गर्मा गई जब पत्रकार गौरव खरे ने छात्रावासों में छात्राओं को मिलने वाली शासकीय योजनाओं में लापरवाही, भोजन की गुणवत्ता और खाद्यान्न आपूर्ति करने वाली फर्मों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सभा कक्ष तालियों की गूंज से गूंज उठा, जिससे स्पष्ट हो गया कि मामला बेहद संवेदनशील और जनहित से जुड़ा है।
पत्रकार गौरव खरे ने छात्रावास की बच्चियों को देवी स्वरूप बताते हुए कहा कि उनके अधिकारों में जरा सी भी लापरवाही उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इन बच्चियों के हक की लड़ाई लड़ना समाज का कर्तव्य है और इसमें लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहन सक्सेना ने तत्काल सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता, समयबद्धता और व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन कई जगहों पर व्यवस्थाएं स्लिप होना चिंताजनक है। उन्होंने प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी राजेश पटेरिया को तत्काल जांच कर चार दिन के भीतर खाद्यान्न क्रय करने वाली फर्मों की सूची सहित पूरी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत की सीईओ रोहन सक्सेना ने कहा कि कलेक्टर मैडम से आदेश कराकर छातत्रावासों के रेगुलर निरीक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी।
हालांकि बैठक के दौरान एक हैरान करने वाला घटनाक्रम भी सामने आया, जब इतने गंभीर मुद्दे पर जानकारी देने के बजाय प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी राजेश पटेरिया वर्तमान स्थिति से भटकते हुए एक वर्ष पुरानी बातों में उलझ गए। इससे सभा कक्ष में मौजूद लोगों में असंतोष और आश्चर्य का माहौल बन गया। सवाल उठने लगे कि जब मामला वर्तमान अव्यवस्थाओं का है, तो पुरानी चर्चाओं का हवाला देना जिम्मेदारी से बचने की कोशिश तो नहीं?
सीईओ रोहन सक्सेना ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग सहित संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें और वास्तविक सुधार सुनिश्चित करें। कलेक्टर के निर्देश पर भी सख्त मॉनिटरिंग की बात कही गई।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चार दिन में मांगी गई जानकारी और जांच रिपोर्ट वास्तव में सामने आती है या फिर यह मामला भी कागजों में दबकर रह जाएगा। छात्रावासों में रह रही मासूम छात्राओं के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
ब्यूरो:• चार दिन में मांगी गई जानकारी और जांच रिपोर्ट वास्तव में सामने आती है या फिर यह मामला भी कागजों में दबकर रह जाएगा।• गंभीर मुद्दे पर जानकारी देने…
 16 March 2026
भोपाल, भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को की गई छापेमारी के दौरान सर्वर रूम…
 16 March 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में फरार चल रहे एक वारंटी की तलाश में पुलिस ने आमजन से मदद की अपील की है। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने या…
 16 March 2026
भोपाल, ईद की नमाज से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सामने आए एक फतवे को लेकर भोपाल में विवाद गहरा गया है। दारुल इफ्ता जामे एहतमाम मसाजिद कमेटी की ओर…
 16 March 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पीपुल्स विश्वविद्यालय और एम्स के बाद अब एमपी नगर में स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया…
 16 March 2026
भोपाल। राजधानी में सक्रिय भूमाफिया और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई होने जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद नगर निगम ने भी अवैध कॉलोनियों को…
 16 March 2026
भोपाल। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में सुरक्षा व्यवस्था खुद ही वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। शनिवार सुबह इमरजेंसी विभाग के पास हुए गोलीकांड ने अस्पताल परिसर की…
 16 March 2026
भोपाल। परिवर्तन सहयोग समिति एवं भारतीय नव वर्ष उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मातृशक्ति एवं बालिकाओं के लिए फिल्म “द केरला स्टोरी 2” का निश्शुल्क विशेष प्रसारण ज्योति…
 16 March 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित डीमार्ट चौराहे पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बस रोकने पर रेलवेकर्मियों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। रेलवे कर्मचारियों ने सिपाही को धक्का मारकर सड़क पर गिराया…
Advt.