इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कलकत्ता में प्लेसमेंट में रिकाॅर्ड बना है। संस्थान ने अपने 61वें MBA बैच के लिए प्लेसमेंट प्रदर्शन की रिपोर्ट जारी कर दी है। इस साल छात्रों को अधिकतम 1.45 करोड़ रुपये का घरेलू CTC ऑफर मिला, जबकि औसत सालाना पैकेज 36 लाख रुपये रहा। मीडियन सैलरी 35 लाख रुपये दर्ज की गई। प्लेसमेंट प्रक्रिया में कुल 202 कंपनियों ने हिस्सा लिया और 458 छात्रों को जॉब ऑफर मिले।
सेक्टर के आंकड़ों को देखा जाए कंसल्टिंग सबसे आगे रहा। इसकी हिस्सेदारी टोटल ऑफर्स में 38 प्रतिशत रही। आइए जानते हैं IIM कलकत्ता प्लेसमेंट 2026 के प्रमुख आंकड़े और छात्रों को मिले पैकेज की पूरी जानकारी।
458 छात्रों को 202 कंपनियों से 542 जॉब ऑफर
संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट iimcal.ac.in पर जानकारी के अनुसार, प्लेसमेंट प्रक्रिया में 'हाइब्रिड क्लस्टर-कोहोर्ट मॉडल' अपनाया गया। इसमें कंपनियों ने ऑनलाइन और ऑन-कैंपस दोनों तरीकों से भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसमें देश और विदेश, दोनों तरह के जॉब अवसर शामिल थे। इस बैच के 458 छात्रों को 202 कंपनियों से कुल 542 जॉब ऑफर मिले हैं। इस बैच का औसत सैलरी पैकेज 36 लाख रुपये सालाना और मीडियन पैकेज 35 लाख रुपये सालाना रहा।
हाईएस्ट डोमेस्टिक पैकेज 1.45 करोड़ रुपये
IIM कलकत्ता की MBA बैच 2026 की फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल सबसे अधिक घरेलू CTC 1.45 करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा संस्थान में छात्रों को मिले सबसे बड़े घरेलू पैकेज में शामिल हो गया है। हालांकि, CTC को सीधे इन-हैंड सैलरी नहीं होती है।
36 लाख रुपये रहा सालना औसत सैलरी पैकेज
प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार, IIM कलकत्ता के MBA बैच 2026 का औसत सालाना पैकेज 36 लाख रुपये रहा, जबकि मीडियन पैकेज 35 लाख रुपये दर्ज किया गया। औसत पैकेज सभी संबंधित पैकेजों के औसत को दर्शाता है, जबकि मीडियन वह मध्य मान है जिसके ऊपर और नीचे बराबर संख्या में आंकड़े होते हैं।
कंसल्टिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा ऑफर्स
IIM कलकत्ता के MBA बैच 2026 की प्लेसमेंट में कंसल्टिंग सेक्टर सबसे आगे रहा। कुल ऑफर्स में इस सेक्टर की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत रही। इसके अलावा, जनरल मैनेजमेंट, फाइनेंस, आईटी और प्रोडक्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी छात्रों को अवसर मिले। सेक्टर के अनुसार ऑफर्स की जानकारी इस प्रकार है-
कंसल्टिंग-38%
जनरल मैनेजमेंट- 21%
फाइनेंस- 18.6%
आईटी एंड प्रोडक्ट मैनेजमेंट- 13.3%
सेल्स एंड मार्केटिंग- 9%
इस साल प्लेसमेंट प्रक्रिया में कुल 202 कंपनियां शामिल हुईं। संस्थान के 458 छात्रों को जॉब ऑफर मिले, जबकि कुल ऑफर्स की संख्या 542 रही। ये आंकड़े प्लेसमेंट प्रक्रिया में कंपनियों की भागीदारी और छात्रों के लिए उपलब्ध रोजगार अवसरों की तस्वीर पेश करते हैं।
IIM Calcutta Placements 2026 : अंतरराष्ट्रीय पैकेज कितना रहा?
घरेलू पैकेज के अलावा, IIM कलकत्ता की प्लेसमेंट रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय ऑफर का आंकड़ा भी दर्ज है। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय CTC 1.10 करोड़ रुपये रहा। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पैकेज के आंकड़ों को अलग-अलग समझना जरूरी है, क्योंकि दोनों श्रेणियों में नौकरी का स्थान और वेतन संरचना अलग हो सकती है।