मायाराम सुरजन भवन में नाट्य कार्यशाला, बिड़ला भवन में देखें छायाचित्र प्रदर्शनी

Updated on 24-04-2024 12:52 PM

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। बुधवार 24 अप्रैल को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

छायाचित्र प्रदर्शनी - जीपी बिड़ला संग्रहालय में मध्य प्रदेश में स्थित धरोहरों की छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। इसे सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक देखा जा सकता है।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 'माह का प्रादर्श' श्रंखला के तहत इस माह गोंड समुदाय में विवाह समारोह के दौरान आंगन में बने मड़वा (विवाह मंडप) के नीचे स्थापित किया जाने वाला मगरोही- एक विवाह स्तंभ को प्रदर्शित किया जा रहा है। वीथी संकुल में इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी - मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोंड समुदाय की चित्रकार संदीप्ती परस्ते के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। 48वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को दोपहर 12 से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।

नाट्य कार्यशाला - पीएनटी चौराहे पर स्थित मायाराम सुरजन भवन में समांतर नाट्य संस्था द्वारा नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों और युवाओं के लिए आयोजित वर्कशाप का समय शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2024
• गौरव खरे •हजारों की संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने दी श्रृद्धांजलि निवाड़ी। पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह राठौर की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर  जेर भवन पृथ्वीपुर…
 28 April 2024
• गौरव खरे • बधाईयों का सिलसिला जारी निवाड़ी । बापू परिवार के प्रशांत गुप्ता तथा मोहिनी  गुप्ता की पुत्री कु .आकृति गुप्ता ने कक्षा  5 वीं  एमपी  बोर्ड में साई ब्राइट…
 28 April 2024
• गौरव खरे• खुशी मिश्रा ने जिला को किया गौरवान्वित • परिवार में खुशी का माहौल• निवास पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी निवाड़ी। देवेश कुमार मिश्रा एवं अर्चना मिश्रा की…
 25 April 2024
• गौरव खरे •परिवार में खुशी का माहौल• बधाईयों का सिलसिला जारी निवाड़ी । बापू परिवार के जगदीश प्रसाद धूसर के नाती  तथा आकाश गुप्ता व अंशिका गुप्ता के सुपुत्र आकर्ष गुप्ता…
 24 April 2024
उज्जैन के एक व्यापारी से बदमाशों ने करीब 2 करोड़ रुपए ऐंठ लिए। जालसाजों ने व्यापारी को सीबीआई में दर्ज एक मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाया। फिर बड़ी रकम…
 24 April 2024
MP में शुक्रवार 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। इस दूसरे चरण में मप्र की 7 सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और…
 24 April 2024
 भोपाल। लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की बात हो या शिक्षा और रोजगार की। इन सब में कोई राज्य तभी आगे निकल सकता है जब लोक परिवहन की सुविधा दुरुस्त हो। सस्ती,…
 24 April 2024
भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं, लेकिन अन्य दिग्गजों की तरह अपने क्षेत्र में ही सीमित होने को तैयार नहीं दिखाई देते। खजुराहो…
 24 April 2024
भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। बुधवार 24 अप्रैल को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा…
Advt.