जोकोविच लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2024, 5वीं बार जीता अवॉर्ड

Updated on 24-04-2024 01:29 PM

वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2024 का अवॉर्ड दिया गया है। जोकोविच का यह पांचवां लॉरियस अवॉर्ड है। 25वीं लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड सेरेमनी 22 अप्रैल को स्पेन के मैड्रिड में हुई। यह अवॉर्ड पिछले साल के अचीवमेंट के लिए दिया जाता है।

उन्होंने इस मामले में पूर्व टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की बराबरी कर ली है। ये दोनों खिलाड़ी लॉरियस अवॉर्ड के इतिहास में सबसे ज्यादा बार सम्मानित किए गए हैं।

जोकोविच के नाम सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम
जोकोविच ने पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और US ओपन में टाइटल जीता था। जोकोविच 24 ग्रैंड स्लैम के साथ मेंस सिंगल्स में सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी हैं।

बोनमाती को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ द ईयर 2024
वहीं स्पेन की ही मिडफील्डर एताना बोनमाती को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ द ईयर 2024 का पुरस्कार मिला। बोनमाती को पिछले साल FIFA विमेंस वर्ल्ड कप में गोल्डन बॉल ट्रॉफी मिली थी। गोल्डन बॉल टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेयर को दिया जाता है।

स्पेन की महिला फुटबॉल टीम को मिला लॉरियस टीम अवॉर्ड
पिछले साल पहली बार विमेंस फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने वाली स्पेन की टीम को लॉरियस टीम अवॉर्ड से नवाजा गया। फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराया था।

क्या है लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स?
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स सेरेमनी हर साल होती है। इसमें खिलाड़ियों और टीमों को साल भर के स्पोर्ट्स अचीवमेंट्स के साथ सम्मानित किया जाता है। इसकी स्थापना 1999 में लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन के फाउंडर डेमलर और रिचमोंट ने की गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2024
क्रिकेट में कहावत है कि रिकॉर्ड बनता ही टूटने के लिए है, लेकिन महान सचिन तेंदुलकर के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें शायद ही कोई तोड़ सके। 24…
 24 April 2024
चेन्नई: आईपीएल 2024 का 38वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 23 अप्रैल को खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने चेन्नई को 6 विकेट से…
 24 April 2024
चेन्नई: एमएस धोनी और चेन्नई की एक अलग प्रेम कहानी है। किसी फिल्म से अधिक मशहूर, रोमांचक और ऑल टाइम हिट। जब भी एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एमए…
 24 April 2024
चेन्नई: आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पटरी से उतरती दिख रही है। लगातार दो जीत के साथ लीग की शुरुआत करने वाले रुतुराज गायकवाड़ की टीम को 8…
 24 April 2024
चेन्नई: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को घर में घुसकर हरा दिया है। लखनऊ ने मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। चेन्नई की इस…
 24 April 2024
वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2024 का अवॉर्ड दिया गया है। जोकोविच का यह पांचवां लॉरियस अवॉर्ड है। 25वीं लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स…
 19 April 2024
मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मोहाली में गुरुवार को पंजाब किंग्स इलेवन (PBKS) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर…
 19 April 2024
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा टेस्ट सीरीज शुरू होने से टेस्ट क्रिकेट को बहुत बढ़ावा मिलेगा। भारत…
 19 April 2024
नई दिल्ली: भारत के लॉन्ग जंप (लंबी कूद) के दिग्गज खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ट्रेनिंग के दौरान घुटने की चोट के कारण पेरिस ओलिंपिक्स से बाहर हो गए हैं। मुरली को सर्जरी…
Advt.