मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

Updated on 31-05-2025 01:33 PM

कोंडागांव। सुशासन तिहार अंतर्गत शुक्रवार 30 मई को रात में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कोंडागांव जिला प्रवास के दौरान विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में 8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक समस्याएं औऱ मांगें रखीं। अधिकारियों ने ज्यादातर समस्याओं का समाधान कर लिया है। इस दौरान हमने भी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ गांव गांव पहुंचकर और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 2 साल का बकाया बोनस भी दिया है, इससे किसानों को काफी लाभ हुआ।

प्रदेश सरकार जो गत वर्षों में छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा लगातार कार्य कर रही है और राज्य में खुशहाली भी आ रही है। साय ने आगे बताया कि 24 अप्रैल की पंचायती राज दिवस सरकार ने पूरे प्रदेश में अटल सेवा केंद्र शुभारंभ किया गया है। आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश भर में विस्तार किया जाएगा। गांव में ही लेनदेन की सुविधाएं मिलने से अब ग्रामीणों को बैंक जाने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा कृषि वैज्ञानिक के माध्यम से हमारे प्रदेश के किसानों के बीच में बातचीत करेंगे, उनको आधुनिक खेती के विषय में बताएंगे। उन्होंने बताया कि पंजीयन में दस नई क्रांति से पारदर्शिता आई है, नियद नेल्लानार योजना से बस्तर क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में विकास की रौशनी पहुंची है। इस अवसर पर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, पूर्व विधायक  सेवक राम नेताम मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2025
संपत्तिकर जमा करने वाले राजधानी रायपुर के करीब साढ़े तीन लाख लोगों के लिए बड़ी राहत मिली है। नगर निगम ने पिछले करीब महीनेभर से संपत्तिकर का बंद पेमेंट विंडो…
 02 June 2025
राजधानी में मानसून अभी पूरी तरह से नहीं आया है, लेकिन रेत और गिट्टी खदान वालों ने इसकी कीमत बढ़ा दी है। मकान बनाने के साथ ही किसी भी तरह…
 02 June 2025
बिलासपुर में एक फार्म हाउस से पुलिस ने 14 जुआरियों को पकड़ा है। इनमें पूर्व सरपंच और सब्जी व्यापारी शामिल हैं। जुआरियों के पास से 3 लाख रुपए, पांच कार…
 02 June 2025
रायपुर, छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर से जारी बारिश की रफ्तार 1 जून से धीमी पड़ गई है। सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव के चलते अगले 5 दिन मौसम ड्राई रहेगा। यानी इस दौरान…
 02 June 2025
भिलाई, भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक शख्स को जान से मारने की कोशिश की गई। जब घर में वह व्यक्ति नहीं मिला तो गुंडों ने हवाई…
 02 June 2025
बिलासपुर में मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति की युवती से शादी करवा दी। महिला ने युवती को पति की प्रोफाइल भेज कर उसे सरकारी टीचर बताया।…
 02 June 2025
गरियाबंद। राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार युक्तियुक्तकरण के तहत गरियाबंद जिले के अतिशेष प्रधान पाठकों एवं सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग शुरू हुई। पहले दिन शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल गरियाबंद में…
 02 June 2025
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ ने बौद्ध धर्म से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को अपनी अमूल्य विरासत के रूप में सहेज कर रखा है। हमारा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध की चेतना का प्रसार समकालीन…
 02 June 2025
कोंडागांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोण्डागांव जिले के भोंगापाल से डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत दुधारू पशु प्रदाय योजना का शुभारंभ किया। जनजातीय समुदाय के 08 चयनित हितग्राहियों को दुधारू…
Advt.