मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

Updated on 02-06-2025 11:40 AM

कोंडागांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोण्डागांव जिले के भोंगापाल से डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत दुधारू पशु प्रदाय योजना का शुभारंभ किया। जनजातीय समुदाय के 08 चयनित हितग्राहियों को दुधारू पशु का वितरण कर इस महती योजना का राज्य स्तरीय आगाज हुआ। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की मदद से दुधारू पशु प्रदाय योजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के तहत 6 जिलों क्रमशः जशपुर, बलरामपुर, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद और सारंगढ़ बिलाईगढ़ के 325 अनुसूचित जनजाति परिवारों के महिला हितग्राहियों को कुल 650 दुधारू पशु प्रदाय किया जाएगा।

इस योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्रों में डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए अनुसूचित जनजाति परिवारों को परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक जीवन स्तर में सुधार होगा। इससे दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होगी। गौरतलब है कि डेयरी सहकारिता के कव्हरेज, सस्टेनेबल डेयरी पारिस्थितिकी तंत्र निर्माण तथा दुग्ध उत्पादन और विपणन से किसानों और पशुपालकों को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में एनडीडीबी, छत्तीसगढ़ सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे।

इसी कड़ी में आज दुधारू पशु प्रदाय योजना की शुरुआत हुई। इसके माध्यम से दुग्ध और दुग्ध उत्पादों के वितरण में सुधार, पशु प्रजनन, पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण से उत्पादकता में वृद्धि, दुग्ध प्रसंस्करण अवसंरचना का सुदृढ़ीकरण और प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण का कार्य पायलट प्रोजेक्ट के लिए चयनित जिलों में प्रारम्भ किया जा रहा हैं। योजना अंतर्गत किसानों और पशुपालकों को उन्नत नस्ल के दुधारू गायों का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक लता उसेंडी, विधायक नीलकंठ टेकाम, बौद्ध धर्मगुरु भदन्त आर्य नागार्जुन सुरई ससई, अनिल खोब्रागड़े संयोजक बुद्ध महोत्सव और बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के अनुयायी, प्रबुद्धजन मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2025
संपत्तिकर जमा करने वाले राजधानी रायपुर के करीब साढ़े तीन लाख लोगों के लिए बड़ी राहत मिली है। नगर निगम ने पिछले करीब महीनेभर से संपत्तिकर का बंद पेमेंट विंडो…
 02 June 2025
राजधानी में मानसून अभी पूरी तरह से नहीं आया है, लेकिन रेत और गिट्टी खदान वालों ने इसकी कीमत बढ़ा दी है। मकान बनाने के साथ ही किसी भी तरह…
 02 June 2025
बिलासपुर में एक फार्म हाउस से पुलिस ने 14 जुआरियों को पकड़ा है। इनमें पूर्व सरपंच और सब्जी व्यापारी शामिल हैं। जुआरियों के पास से 3 लाख रुपए, पांच कार…
 02 June 2025
रायपुर, छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर से जारी बारिश की रफ्तार 1 जून से धीमी पड़ गई है। सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव के चलते अगले 5 दिन मौसम ड्राई रहेगा। यानी इस दौरान…
 02 June 2025
भिलाई, भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक शख्स को जान से मारने की कोशिश की गई। जब घर में वह व्यक्ति नहीं मिला तो गुंडों ने हवाई…
 02 June 2025
बिलासपुर में मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति की युवती से शादी करवा दी। महिला ने युवती को पति की प्रोफाइल भेज कर उसे सरकारी टीचर बताया।…
 02 June 2025
गरियाबंद। राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार युक्तियुक्तकरण के तहत गरियाबंद जिले के अतिशेष प्रधान पाठकों एवं सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग शुरू हुई। पहले दिन शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल गरियाबंद में…
 02 June 2025
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ ने बौद्ध धर्म से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को अपनी अमूल्य विरासत के रूप में सहेज कर रखा है। हमारा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध की चेतना का प्रसार समकालीन…
 02 June 2025
कोंडागांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोण्डागांव जिले के भोंगापाल से डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत दुधारू पशु प्रदाय योजना का शुभारंभ किया। जनजातीय समुदाय के 08 चयनित हितग्राहियों को दुधारू…
Advt.