अंतिम तैयारी के लिए भाजपा की आज बैठक होगी:मोदी का दौरा: महिला सम्मेलन में सेल्फी लेने पर मनाही रहेगी

Updated on 27-05-2025 12:32 PM

राजधानी में 31 मई को होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को एक बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें प्रमुख महिला पदाधिकारियों को बुलाया गया।

ये सभी महिला कार्यकर्ता थीं, जिन्हें कार्यक्रम वाले दिन नेतृत्व करना है। पदाधिकारियों ने इन्हें हिदायत दी कि कार्यक्रम में व्यवस्था नहीं बिगड़े, इसलिए सेल्फी लेने के चक्कर में नहीं पड़ना है। अब मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव खुद महिला कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। मंगलवार को दिन में यह बड़ी बैठक आयोजित होगी, जिसमें भोपाल के 31 मंडल से 1550 महिलाओं को बुलाया गया है। इनके साथ मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा चर्चा करेंगे।

इसी बैठक के लिए सोमवार को भी भोपाल की मुख्य महिला पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया गया था। बता दें कि मप्र भाजपा द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में 21 से 31 मई तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका समापन 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में करेंगे। इस कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी महिला कार्यकर्ताओं को दी जा रही है।

जिम्मेदारी बांटने के बाद दिया जाएगा प्र​शिक्षण पार्टी सूत्रों ने बताया कि महासम्मेलन में जिन महिला कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसके बाद उन्हें उस व्यवस्था का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसमें भोजन, पार्किंग, मंच, बैठक व्यवस्था, स्वागत, पंजीयन, आवास आदि काम शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2025
इंदौर ने आज आधुनिकता की नई पटरी पर कदम रखा। मध्यप्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी अब मेट्रो ट्रेन प्रणाली से जुड़ चुकी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल…
 31 May 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल श्री…
 31 May 2025
प् रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं। समाज में बड़ा परिवर्तन लाने वाली लोकमाता…
 31 May 2025
शनिवार को नौतपा का छठवां दिन है। इसके खत्म होने में सिर्फ 3 दिन ही बाकी रहेंगे। अभी भी प्री मानसून बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार शाम शहर में…
 31 May 2025
निशातपुरा स्थित रेलवे हॉस्पिटल में शुक्रवार को सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच ऑफिस सुपरिटेंडेंट अमर सिंह और डॉक्टर मृणाल जोशी के बीच मारपीट की घटना सामने आई।…
 31 May 2025
आगामी जून में भाजपा पूरी ताकत के साथ जनता के बीच सक्रिय नजर आएगी। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा मप्र में 9 जून से संकल्प से…
 31 May 2025
वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के गोदामों में सालों-साल पड़े अनाज के सड़ने पर लगातार विवाद होते रहे हैं। अब खाद्य विभाग अनाज डिस्पोजल पॉलिसी पर काम कर रहा है ताकि…
 31 May 2025
भोपाल में शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर सशक्तिकरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं से संवाद करेंगे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं भिंड जिले के दबोह कस्बे की…
 31 May 2025
अशोका गार्डन थाने में महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव भी बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज…
Advt.