भोपाल में अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई:लांबाखेड़ा में 2 कॉलोनियों पर चली जेसीबी

Updated on 14-06-2025 12:09 PM

भोपाल के हुजूर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की गई। लांबाखेड़ा की दो कॉलोनी में जेसीबी से बाउंड्रीवॉल तोड़ दी, जबकि सड़कें उखाड़ दी। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया, अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण की पहले जांच की गई। जांच के बाद शुक्रवार को पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई। बता दें कि अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। हालांकि, अब तक हुजूर अनुभाग में ही यह कार्रवाई की गई है। बाकी अनुभाग में अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।

9 करोड़ रुपए की कॉलोनी एसडीएम सोनकिया ने बताया, ग्राम लांबाखेड़ा में अर्जुन सिंह की भूमि रकबा 0.405 हेक्टेयर पर की अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। वहीं, लांबाखेड़ा में ही गुलाब सिंह की जमीन पर भी अवैध कॉलोनी विकसित हो रही थी। जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए थी। पुलिस की मौजूदगी और जेसीबी की मदद से कार्रवाई की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघालय पुलिस आज भी आरोपियों से पूछताछ करेगी। बता दें कि ये पूछताछ का तीसरा दिन है। इस बात की संभावना…
 14 June 2025
प्रदेश में विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ आमजन को आसानी से दिलाने के लिए यूनिफाइड पोर्टल सिस्टम (UPS) तैयार किया जाए। इससे आमजन को सभी विभागों की सेवाएं एक…
 14 June 2025
भोपाल के हुजूर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की गई। लांबाखेड़ा की दो कॉलोनी में जेसीबी से बाउंड्रीवॉल तोड़ दी, जबकि सड़कें उखाड़ दी। हुजूर…
 14 June 2025
मध्यप्रदेश में सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द की खरीदी करेगी। इसके लिए 19 जून से पंजीयन शुरू होगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि…
 14 June 2025
प्रदेश में एक साल में सर्पदंश से ढाई हजार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य सरकार ने इसे हर जिले में स्थानीय आपदा घोषित किया है। साथ ही…
 14 June 2025
इंदौर में मेट्रो के कॉमर्शियल रन को 12 दिन बीत चुके हैं। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल लोकार्पण किया था। इंदौर के बाद अब भोपाल मेट्रो पर…
 14 June 2025
गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद भोपाल में भी बड़ा एक्शन हुआ है। यहां राजा भोज एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 27 मैरिज…
 14 June 2025
एमपी के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आज से बीजेपी विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हो रही है। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर…
 14 June 2025
शहर में एडवेंचर बाइकिंग के शौकीनों के लिए एक बार फिर धमाकेदार इवेंट होने जा रहा है। 15 जून को ‘रफ रोड रिबेल्स – भोपाल डर्ट चैलेंज’ का आयोजन थ्रोटल…
Advt.