एक्टर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने X यूजर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जांच जारी

Updated on 24-04-2024 02:07 PM
बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की तकनील डीपफेक की मदद से छेड़छाड़ कर दी गई थी। अब इस मामले में एक्टर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने लीगल एक्शन लिया है। उन्होंने ट्विटर यूजर (एक्स) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। आइये जानते हैं पूरा मामला।

महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने मंगलवार को एक X यूजर के खिलाफ कथित तौर पर एक 'डीपफेक' या हेरफेर किया गया वीडियो अपलोड करने के लिए एफआईआर दर्ज की। इस डीपफेक वीडियो में रणवीर कांग्रेस पार्टी के लिए वोट करने की अपील करते नजर आए थे और पीएम मोदी की आलोचना करते हुए। रणवीर के पिता ने एक्स यूजर @sjataindia1st के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज किया गया।

रणवीर के पिता ने कहा- किसी राजनीतिक दल से उसका कोई संबंध नहीं है

रणवीर सिंह के उस वीडियो से छेड़छाड़ हुई, जिसमें वो काशी में एक इंटरव्यू दे रहे थे। एक्टर के पिता ने शिकायत में कहा, 'रणवीर सिंह ने कभी ऐसा नहीं कहा और उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।'

इन धाराओं में केस हुआ दर्ज

अधिकारी ने बताया कि FIR भारतीय दंड संहिता की धारा 417 (धोखाधड़ी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धाराओं सहित संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। मामले की जांच जारी है।

आमिर खान का भी डीपफेक वीडियो

बीते दिनों आमिर खान का भी डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस संबंध में उन्होंने भी अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस वीडियो में वो कथित तौर पर एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते हुए दिख रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2024
बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है। अर्पिता को अक्सर अपने लुक्स और वजन के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।…
 24 April 2024
वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी सफल पारी खेली है लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि हेमा राजनीति में आएं।…
 24 April 2024
आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने वाले हैं। उनकी फिल्म 'महाराजा' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्मो में आने से पहले जुनैद लगातार…
 24 April 2024
'द कपिल शर्मा शो' के कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की प्री वेडिंग फंक्शन की ढेरों झलकियां सामने आ रही हैं। बीती रात मंगलवार को आरती की संगीत…
 24 April 2024
बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की तकनील डीपफेक की मदद से छेड़छाड़ कर दी गई थी। अब इस मामले…
 24 April 2024
बॉलीवुड के हरफनमौला एक्‍टर वरुण धवन 37 साल के हो गए हैं। 24 अप्रैल 1987 को पैदा हुए वरुण में सलमान खान और गोविंदा की छाप दिखती है। इसकी वजह…
 24 April 2024
शाहरुख खान ने हाल ही में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के वीडियो पर कॉमेंट किया था जिसमें वो उनकी फिल्म 'जवान' के सॉन्ग 'जिंदा बंदा' पर डांस करते नजर आ रहे…
 24 April 2024
'देख भाई देख' भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे मशहूर शोज में से है। साल 1993 में दूरदर्शन के डीडी मेट्रो चैनल पर इस सिचुएशनल-कॉमेडी शो का प्रसारण हुआ था।…
 12 April 2024
इस साल ईद पर सलमान खान की फिल्म नहीं रिलीज हुई और इस बार कमाई का जिम्मा अजय देवगन के साथ-साथ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के कंधे पर था।…
Advt.