ये बाईपास कहां जिस पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा? तस्‍वीर शेयर कर लिखी यह बात

Updated on 12-04-2024 01:37 PM
नई दिल्‍ली: जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल 'एक्‍स' अकाउंट से थालास्सेरी-माहे बाईपास की तस्‍वीर शेयर की है। उन्‍होंने इसकी जमकर तारीफ की है। यह नया फोर-लेन मार्ग है जो केरल में थालास्सेरी और माहे को जोड़ता है। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य यात्रा में लगने वाले समय और यातायात की भीड़ को कम करना है।
आनंद महिंद्रा ने थालास्सेरी-माहे बाईपास की तस्‍वीर को पोस्‍ट करते हुए लिखा-'जैसे कोई गगनचुंबी इमारत अपने किनारे पर सपाट पड़ी हो...पहले तो यह नैचुरल लैंडस्‍केप पर एक थोपा हुआ कंक्रीट जैसा लग रहा था। लेकिन इसका अपना सौंदर्यबोध है। मैं बाईपास पर जाकर दोनों तरफ की सुंदरता की सराहना करने के प्रलोभन से इनकार नहीं कर सकता।'

थालास्सेरी-माहे बाईपास को मार्च 2024 में खोला गया था। इसका मकसद यात्रा के समय के साथ भीड़ को कम करना है। इस बायपास में एक शानदार ओवरपास शामिल है जो कवियूर में मेयेरी झील के ऊपर से गुजरता है। इस बाईपास के खुलने से आसपास के क्षेत्र में रियल एस्टेट के विकास में तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
नई दिल्‍ली: चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा बड़ा उपभोक्ता है। यह आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है। मजबूत घरेलू मांग रहने…
 11 May 2024
नई दिल्‍ली: भारत में इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर बीते दिनों राजनीतिक माहौल काफी गरम रहा है। इस पर अब राजनीतिक अर्थशास्त्री और लेखक गौतम सेन ने बड़ा डर जाहिर कर दिया…
 11 May 2024
नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए प्रचार आज समाप्त हो गया। 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए 13 मई को वोटिंग होगी।…
 11 May 2024
नई दिल्‍ली: पिछले तीन सप्ताह की गिरावट के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन मई को समाप्त सप्ताह में 3.67 अरब डॉलर बढ़ा। यह बढ़कर 641.59 अरब डॉलर हो गया।…
 11 May 2024
नई दिल्ली: देश की औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार सुस्त हुई है। मार्च 2024 के लिए आईआईपी (Index of Industrial Production) डेटा के मुताबिक, मार्च 2024 में औद्योगिक उत्पादन ग्रोथ रेट 4.9…
 11 May 2024
नई दिल्ली: पिछले साल 1 अप्रैल से पोस्टऑफिस की स्कीम में निवेश करने के लिए PAN और आधार का डिटेल देना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस आपके…
 11 May 2024
नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार को लगभग 120 उड़ानें रद्द कर दी गई। ऐसा क्रू मेंबर्स की कमी की वजह से किया गया। एक अधिकारी का कहना है…
 11 May 2024
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2024 में फरवरी तक चीन और भारत के बीच 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है। वहीं अमेरिका और भारत का द्विपक्षीय व्यापार 8…
 11 May 2024
नई दिल्ली: रतन टाटा की कंपनी टाटा मोटर्स को बंपर मुनाफा हुआ है। कंपनी का प्रॉफिट तीन गुना तक बढ़ गया है। टाटा मोटर्स ने चौथी तिमाही और सालाना नतीजे (Tata…
Advt.