KGF 3 कब होगी रिलीज? यश ने दिया अपडेट और बताया किस चीज का है इंतजार, 2025 में आने वाली थी फिल्म

Updated on 22-04-2026 04:46 PM
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी। इसके अलावा यश 'टॉक्सिक' में भी नजर आएंगे, जो 4 जून को रिलीज होगी। पर फैंस को KGF 3 का भी इंतजार है। KGF का दूसरा पार्ट साल 2022 में आया था और तभी से फैंस इसके तीसरे पार्ट यानी KGF 3 का इंतजार कर रहे हैं। अब इसे लेकर यश ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि यह फिल्म कब आएगी।

फैंस पिछले चार साल से KGF: Chapter 3 का इंतजार कर रहे हैं, पर इसे लेकर कुछ अपडेट सामने नहीं आया। ऐसे में मन में सवाल उठने लगा कि ये फिल्म बनेगी भी या नहीं? अगर बनेगी तो फिर इसका क्या स्टेटस है? शूटिंग कब होगी और रिलीज कब होगी? इसका जवाब हाल ही यश ने एक इंटरव्यू में दिया।

यश ने KGF 3 को लेकर दिया अपडेट, बताया कब बनेगी फिल्म

यश हाल ही अमेरिका में हुए CinemaCon में शामिल हुए थे। साथ में 'रामायणम्' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी थे। यहां एक्टर ने 'रामायणम्' के अलावा अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी अहम जानकारी दी। यश ने कहा कि फिल्म 'केजीएफ 3' फिलहाल नहीं आएगी। हालांकि, यह जरूर कहा कि 'केजीएफ 3' जरूर बनेगी क्योंकि फ्रेंचाइज की कहानी खत्म नहीं हुई है।

अभी 3 फिल्मों में बिजी, दमदार स्क्रिप्ट मिलने पर KGF 3 पर काम

यश ने कहा कि वह फिलहाल दो बड़ी फिल्मों में बिजी हैं। वह और प्रशांत नील अब तभी KGF 3 बनाएंगे, जब उन्हें दमदार स्क्रिप्ट मिल जाएगी, क्योंकि उनकी प्रायोरिटी टॉप क्वालिटी है। वह चाहते हैं कि इस फिल्म को जब भी बनाएं तो एकदम जबरदस्त बनाएं। यश बोले, 'अभी हम कुछ भी प्लान नहीं कर रहे हैं क्योंकि अभी मेरे पास 'टॉक्सिक', 'रामायणम् पार्ट 1' और 'रामायणम् पार्ट 2' हैं। मैं और प्रशांत नील इस बारे में बात करते रहेंगे। हमें एक सही स्क्रिप्ट की जरूरत है और फिर हम जरूर 'केजीएफ 3' बनाएंगे।'

2025 में आने वाली थी KGF 3, फिर क्यों हुई देरी?

हालांकि, साल 2023 में प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने कन्फर्म किया था कि KGF 3 साल 2025 में रिलीज होगी और 2024 में शूटिंग शुरू हो जाएगी। तब प्रोडक्शन हाउस के स्पोक्सपर्सन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म की स्टोरीलाइन पर बात हो चुकी है। डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और KGF 3 के लीड एक्टर यश के बीच भी पहले राउंड का डिस्कशन हो गया है। हालांकि, फिर क्या हुआ और क्यों फिल्म में देरी हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। फिर यश गीतू मोहनदास की 'टॉक्सिक' और नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में बिजी हो गए। वहीं, प्रशांत नील 'सलार' में बिजी हो गए।

KGF फ्रैंचाइज का जलवा, 2018 में शुरुआत

KGF फ्रैंचाइज की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। उस साल पहला पार्ट रिलीज हुआ था, जो ब्लॉकबस्टर रहा था। फिर 2022 में KGF: Chapter 2 आई और वह भी सुपरहिट रही। यह कन्नड़ सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई थी। फिल्म को लेकर इस कदर दीवानगी थी कि इसके टिकट भी ब्लैक में बिके थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
एक्ट्रेस नीतू कपूर इस वक्त अपनी फिल्म 'दादी की शादी' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो रिलीज हो चुकी है। नीतू ने साल 2020 में पति ऋषि कपूर के निधन…
 09 May 2026
पहले 'धुरंधर' और फिर 'धुरंधर 2'...आदित्य धर की इन दोनों फिल्मों ने देश से लेकर दुनिया में किस कदर गदर काटा, सभी ने देखा। 'धुरंधर' का फीवर हर किसी के…
 09 May 2026
दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना को लेकर अपने अनुभवों को शेयर किया है। बता दें कि दोनों ने कई फिल्मों साथ की हैं जिनमें 'अनुराग', 'प्रेम बंधन' और…
 09 May 2026
आर. माधवन और पत्नी सरिता की शादी को 26 साल हो चुके हैं और शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। इस लिहाज से…
 09 May 2026
थलपति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है, पर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी नजदीकियों…
 09 May 2026
तमिलनाडु में विजय की सरकार बनेगी या नहीं, इसको लेकर सस्‍पेंस अभी भी जारी है। महज दो साल पुरानी विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन चुनाव नतीजों…
 08 May 2026
श्रद्धा कपूर के पिता और एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़क गए हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर 73 वर्षीय एक्टर के मौत की अफवाह फैल गई,…
 08 May 2026
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही जब 'लाफ्टर शेफ्स 3' में आई थीं, तो उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके बेबाक और बिंदास अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था,…
 08 May 2026
मुंबई रियल एस्टेट: सलमान खान के भाई अरबाज खान ने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित रनवाल एलिगेंट प्रोजेक्ट में 1,369 वर्ग फुट का अपार्टमेंट बेच दिया। सीआरई मैट्रिक्स से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन…
Advt.