सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस से जुड़ने के लिए तैयार:5 अप्रैल को टीम में हो सकते हैं शामिल

Updated on 04-04-2024 02:15 PM

मुंबई इंडियंस (MI) के बैटर सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में टीम के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) ने सूर्यकुमार यादव को मंजूरी दे दी है। ऐसे में वह IPL 2024 के लिए 5 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ जाएंगे। हालांकि, मुंबई की तरफ से अब तक इसके बारे में कोई बयान नहीं आया है।

पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से सूर्या शुरुआती तीन मैच नहीं खेल सके थे। सूर्या ने इसी साल जनवरी में जर्मनी में ग्रोइन की सफल सर्जरी कराई थी। इसके बाद वे NCA में रिहैब से गुजर रहे थे।

मुंबई अपना अगला मुकाबला 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े में खेलेगी। इस सीजन में मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम नए कप्तान हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में लगातार तीन मैच हार चुकी है।

जनवरी में कराई थी सर्जरी
दुनिया के नंबर-1 टी-20 बैटर सूर्यकुमार यादव ने इसी साल जनवरी में जर्मनी में ग्रोइन की सफल सर्जरी कराई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में सूचना दी थी। सूर्या ने दूसरी बार ग्रोइन इंजरी की सर्जरी कराई। सर्जरी के बाद सूर्यकुमार बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब से गुजर रहे थे।

साउथ अफ्रीका दौरे पर तीसरे टी-20 में हुए थे चोटिल
सूर्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2023 में में खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उनके ग्राउंड से बाहर जाने के बाद उप कप्तान रवींद्र जडेजा ने टीम की कप्तानी संभाली थी, तब से वे मैदान से दूर थे।

सूर्यकुमार ने 143.32 की स्ट्राइक रेट से IPL में बनाए हैं रन
सूर्यकुमार यादव ने IPL में अब तक खेले 139 मैचों में 143.32 की स्ट्राइक रेट से 3249 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेले 16 मैचों में 43.21 की औसत से 605 रन बनाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
​शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की धमाकेदार बैटिंग के बाद मोहित शर्मा की घातक गेंदबाजी से गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हरा दिया। इस जीत…
 11 May 2024
ढाका: बांग्लादेश के खिलाफ चौथे टी20 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने फील्डिंग में एक ऐसा ब्लंडर किया जिससे टीम खूब खिल्ली उड़ रही है। बांग्लादेश की पारी के आखिरी ओवर…
 11 May 2024
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का फाइनल नए वेन्यू पर हो सकता है। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने बताया कि बोर्ड ने ICC…
 11 May 2024
दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके। उन्होंने 6 राउंड के बाद 88.36 मीटर का बेस्ट थ्रो…
 11 May 2024
आयरलैंड ने 3 मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ आयरलैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की…
 11 May 2024
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में गुरुवार को गुजरात टाइटंस (GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 35 रन से हरा दिया। मैच के आखिरी ओवर में एक फैन मैदान…
 24 April 2024
क्रिकेट में कहावत है कि रिकॉर्ड बनता ही टूटने के लिए है, लेकिन महान सचिन तेंदुलकर के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें शायद ही कोई तोड़ सके। 24…
 24 April 2024
चेन्नई: आईपीएल 2024 का 38वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 23 अप्रैल को खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने चेन्नई को 6 विकेट से…
 24 April 2024
चेन्नई: एमएस धोनी और चेन्नई की एक अलग प्रेम कहानी है। किसी फिल्म से अधिक मशहूर, रोमांचक और ऑल टाइम हिट। जब भी एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एमए…
Advt.