संजय सिंह 6 महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा:बोले- AAP आंदोलन की कोख से जन्मी

Updated on 04-04-2024 01:27 PM

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद आज रात 8:15 बजे तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो गए। जेल से निकलकर उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इसके बाद वह सीधे अरविंद केजरीवाल के घर गए। संजय ने अरविंद की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की, उनके पैर छुए।

इसके बाद संजय करीब 10:15 बजे आप पार्टी के ऑफिस पहुंचे। यहां गोपाल राय ने संजय को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। फिर संजय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (2 अप्रैल) को उन्हें दिल्ली शराब नीति केस में जमानत दी थी। लीगल प्रोसेस की वजह से कल रिहाई नहीं हो पाई थी। संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह जमानत की प्रक्रिया पूरा करने के लिए बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी। कोर्ट ने 2 लाख रुपए के जमानती बॉन्ड और इतने ही अमाउंट की सिक्योरिटी पर जमानत दे दी। संजय सिंह की पत्नी ने बॉन्ड भरा।

कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत के लिए तीन शर्तें रखीं। पहला- वे जेल से बाहर जाकर आबकारी नीति केस से जुड़ी कोई बयानबाजी नहीं करेंगे। दूसरा- अपना पासपोर्ट सरेंडर करेंगे। दिल्ली से बाहर जाने पर जांच एजेंसी को बताएंगे और अपनी लाइव लोकेशन शेयर करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
गांधीनगर सीआईडी क्राइम ब्रांच ने भरूच जिले के अंकलेश्वर से प्रवीण मिश्रा नाम के एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। इस पर पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय सुरक्षा बलों…
 11 May 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग (EC) ने सोच-समझकर बयान देने को कहा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दो फेज की वोटिंग के…
 11 May 2024
दिल्ली की राउज रेवन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।कोर्ट ने कहा कि 6 महिला…
 11 May 2024
सीतापुर में युवक ने अपने परिवार को खत्म कर दिया। मां को गोली मारी। पत्नी को गोली मारने के बाद सिर हथौड़े से कूच दिया। 3 बच्चों को छत से…
 11 May 2024
पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा पर निगरानी को बढ़ाने में मददगार हर्मीस-900 स्टारलाइनर ड्रोन 18 मई को हैदराबाद में भारतीय सेना को मिलेगा। यह सेना काे मिलने वाला पहला ड्रोन…
 11 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 मई) को ओडिशा के कंधमाल में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है। वो…
 11 May 2024
दिल्ली NCR में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की रात धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। तेज…
 11 May 2024
भाजपा नेता और एडवोकेट जी देवराजे गौड़ा को शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के गुलीहाल टोल गेट से गिरफ्तार किया गया। उनपर कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल और…
 24 April 2024
मणिपुर के लुवांगसनोल सेकमाई में मंगलवार को कुकी और मैतेई गुट के बीच गोलीबारी हुई। 19 अप्रैल को पहले फेज के लोकसभा चुनाव के दौरान इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर…
Advt.