भीषण गर्मी में राहत : सूरजपुर न्यायालय परिसर में वरिष्ठ नागरिक संघ ने शुरू किया निःशुल्क शीतल जल प्याऊ

Updated on 30-04-2026 12:37 PM

सूरजपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सूरजपुर में एक मानवीय व सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर परिसर में निःशुल्क शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

इस पहल का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों से न्यायालय आने वाले ग्रामीणों, राहगीरों एवं पक्षकारों को भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकने की परेशानी से मुक्ति दिलाना है। ताकि हर जरूरतमंद को समय पर शीतल जल उपलब्ध हो सके।

प्याऊ के उद्घाटन अवसर पर विनिता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर ने वरिष्ठ नागरिक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल पानी पिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वरिष्ठ नागरिक संघ ने इस पहल के माध्यम से समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन का संदेश भी दिया है।

विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर की सचिव पायल टोपनो ने कहा कि पक्षकारों के लिए यह जल सेवा किसी वरदान से कम नहीं है। न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों को इस सुविधा से बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के संयोजक लालचन्द अग्रवाल, अध्यक्ष एवं राज्य अधिवक्ता संघ के सदस्य अनिल गोयल, संरक्षक हरिदास अग्रवाल, प्रवक्ता एस.के. तिवारी, उपाध्यक्ष पवन मित्तल एवं आर.एस. मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बलराम शर्मा, सचिव राजेश गोयल, जिला लोक अभियोजक राजू दास तथा अधिवक्तागण सुशील निगम, शोभु दुबे, प्रमेन्द्र कुशवाहा, अशोक यादव, गजानन्द साहू, जयेश दनौदिया, दुर्गा, आर.पी. यादव एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता तथा पक्षकार उपस्थित रहे।

वरिष्ठ नागरिक संघ की यह पहल समाजसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो न्यायालय परिसर में आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद को गर्मी के इस मौसम में राहत प्रदान करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई नगर पालिक निगम के मुख्य कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार 2026 के तहत शिविर लगाया गया। शुक्रवार को आयोजित इस शिविर में जोन-1 नेहरू नगर इलाके के अलग-अलग वार्डों…
 09 May 2026
रायपुर, प्रदेश में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम इसी महीने मनेंद्रगढ़, जशपुर, कवर्धा, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा का…
 09 May 2026
बलरामपुर, बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने नाराजगी जताई है। वाड्रफनगर ब्लॉक में आयोजित सुशासन तिहार के सार्वजनिक मंच से विधायक ने अधिकारियों को…
 09 May 2026
रायपुर, रायपुर में लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम के सभी 10…
 09 May 2026
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के चार जिलों महासमुंद, दुर्ग, धमतरी और जांजगीर-चांपा में 24 चोरियां करने वाला शातिर चोर पकड़ा गया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 163 ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी,…
 09 May 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक की कपड़ा फटते तक पिटाई की गई है। कर्मचारी ने वॉट्सएप पर देवी देवताओं और धर्म गुरुओं पर गलत कमेंट किए…
 09 May 2026
सूरजपुर। राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम…
 09 May 2026
सूरजपुर। जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और युवा कल्याण विभाग सूरजपुर…
 09 May 2026
सूरजपुर। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले…
Advt.