साइबर क्राइम की रैंकिंग, भारत 10वें पायदान पर टॉप पर रूस, तीसरे पर चीन

Updated on 12-04-2024 12:58 PM

दुनियाभर के साइबर क्राइम एक्सपर्ट्स की एक नई र‍िसर्च के मुताब‍िक भारत साइबर अपराध के मामले में 10वें स्थान पर है। इसमें एडवांस फीस पेमेंट से जुड़ी धोखाधड़ी सबसे आम क्राइम बताया गया।

एक्सपर्ट्स ने 'वर्ल्ड साइबर क्राइम इंडेक्स' जारी किया है। इसमें 100 देशों को शामिल किया। टॉप पर रूस, दूसरे नंबर पर यूक्रेन और तीसरे पायदान पर चीन रहा। अमेरिका चौथे स्थान पर रहा। रिपोर्ट में इसमें रैंसमवेयर, क्रेडिट कार्ड चोरी और फ्रॉड समेत अन्य साइबर अपराध की अलग-अलग कैटेगरी के मुताबिक मुख्य हॉटस्पॉट की पहचान की गई।

साइबर क्राइम के मामलों के आधार पर स्कोर दिए गए
'वर्ल्ड साइबर क्राइम इंडेक्स' में साइबर क्राइम के मामलों के आधार पर स्कोर दिए गए। हालांकि इसमें मामलों की संख्या नहीं बताई गई। रूस का वर्ल्ड साइबर क्राइम इंडेक्स स्कोर (WCI स्कोर) 100 में से 58.39 रहा। यूक्रेन का 36.44 और चीन का 27.86 रहा। भारत का WCI स्कोर 6.13 रहा।

इंडेक्स जारी करने ग्लोबल सर्वे हुआ
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स के एक्सपर्ट्स ने साइबर क्राइम पर ग्लोबल स्टडी की। इसके आधार पर इंडेक्स तैयार किया गया। स्टडी में पांच मुख्य साइबर अपराध श्रेणियों पर फोकस किया गया। इन एक्सपर्ट्स ने उन देशों की पहचान की जिन्हें वे हर साइबर अपराध श्रेणी का प्राइमरी सोर्स मानते हैं। इसके अलावा उन्होंने हर देश को साइबर क्राइम एक्टिविटी के प्रभाव के आधार पर रैंक किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
संयुक्त राष्ट्र: फिलिस्तीन की सदस्यता को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारी समर्थन मिला। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारी बहुमत के साथ फिलिस्तीन की पूर्ण सदस्यता का समर्थन किया है। भारत…
 11 May 2024
इस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान एक बार फिर बर्बादी की राह पर चल रहा है। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी ताजा स्टाफ रिपोर्ट में इस बारे में चेतावनी दी है। शुक्रवार को…
 11 May 2024
इटली में एक महिला जिपलाइन के सुरक्षा हार्नेस से फिसलकर 60 फीट नीचे गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। दरअसल, 41 साल की गिजलेन मुताहिर अपने परिवार के…
 11 May 2024
PoK में बढ़ती महंगाई और बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार (10 मई) को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पाकिस्तान ने प्रदर्शन को रोकने के लिए PoK के…
 11 May 2024
अमेरकी पुलिसकर्मी ने फ्लोरिडा में एयरफोर्स के एक अश्वेत सैनिक रॉजर फोर्टसन को गोली मार दी। पुलिसकर्मी के बॉडी कैमरे में घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया, जिसे गुरुवार को…
 11 May 2024
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने बॉडीगार्ड चीफ को बर्खास्त कर दिया है। सेहरी रुड उस एजेंसी UDO के चीफ थे जो जेलेंस्की की सेफ्टी के लिए जिम्मेदार है।…
 11 May 2024
जंग के बीच रूस ने यूक्रेन के खार्किव में लड़ाई तेज कर दी है। फ्रांस की न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, शुक्रवार (10 मई) को रूस की सेना खार्किव में…
 11 May 2024
अमेरिका के विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें यह शक जताया गया है कि गाजा में इजराइल ने अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून के…
 11 May 2024
संयुक्त राष्ट्र संघ( UN) की असेंबली में फिलिस्तीन को परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास होने से इजराइली राजदूत गिलाद एर्दान भड़क गए। उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान UN चार्टर…
Advt.