सासु मां डेनिस मिलर संग प्रियंका चोपड़ा का सैर सपाटा, पर मालती मैरी और छोटू कैमरे ने चुरा ली सारी लाइमलाइट

Updated on 03-04-2024 02:39 PM
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। पिछले कई दिनों से वो इंडिया में थीं, लेकिन अब विदेश (लॉस एंजिल्स) लौट गई हैं। वहां जाते ही निक जोनस ने पिछले महीने की कई सारी यादों को तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें एक तस्वीर प्रियंका और सास डेनिस मिलर की भी है, लेकिन सारी लाइमलाइट मालती मैरी और उनके मिनी कैमरा ने चुरा ली है।

Nick Jonas ने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की और कैप्शन में लिखा 'मार्च'। ये तस्वीरें उनकी दुबई वेकेशन से लेकर मुंबई में हुए कॉन्सर्ट और मां डेनिस मिलर संग घूमने जाने की हैं।
नन्ही सी मालती मैरी का नन्हा सा कैमरा
जिस तस्वीर में प्रियंका अपनी सासु मां के साथ नजर आ रही हैं, उसमें मालती मैरी भी अपनी साइकिल पर बैठी हुई हैं। उनके नन्हे से हाथों में एक नन्हा सा कैमरा भी है, जिसे पकड़कर वो खुशी से फूले नहीं समा रही हैं।

निक जोनस ने भारत में मनाई होली

निक जोनस ने इस साल भारत में ही दिवाली मनाई। वो बीवी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मेरी संग दिल्ली में थे। इस पार्टी में 'बिग बॉस 17' फेम मन्नारा चोपड़ा भी थीं। निक ने सोशल मीडिया पर होली सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई। पूरी फैमिली ने मिलकर इस त्योहार को खूब इंजॉय किया।

2018 में की थी शादी

प्रियंका ने साल 2018 में उमैद भवन पैलेस में निक जोनस से दो रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम मालती मैरी है। मालती का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है।

इस मूवी में नजर आएंगी प्रियंका

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को पिछली बार 'सिटाडेल' और 'लव अगेन' में देखा गया था। 'लव अगेन' में निक जोनस का कैमियो भी था। अब वो 'हेड ऑफ स्टेट' में जॉन सीना और Idris Elba संग नजर आएंगी।

निक ने भाइयों संग किया लाइव कॉन्सर्ट

निक जोनस ने इसी साल अपने दोनों भाइयों केविन और जोई संग इंडिया में लाइव कॉन्सर्ट किया था। मुंबई में उनका कॉन्सर्ट देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी कई। तापसी पन्नू सहित कई सितारे भी नजर आए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' की रिलीज को 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर मुंबई में एक बार फिर से इस मूवी की स्क्रीनिंग रखी…
 11 May 2024
'बिग बॉस 16' से स्टार बने तंजानिया के सिंगर अब्दु रोजिक ने सगाई कर ली है, और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। काफी मशक्कत के बाद अल्लाह ने अब्दु…
 11 May 2024
शालीन भनोट एक बार फिर से नॉन-फिक्शन शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 'बिग बॉस 16' में देखा गया था। और अब वह रोहित शेट्टी के…
 11 May 2024
एकता कपूर के दूसरी बार मां बनने को लेकर तेजी से खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह सरोगेसी के जरिए दूसरी…
 11 May 2024
सलमान खान की एक्‍स-गर्लफ्रेंड सोमी अली के बोल अचानक बदल गए हैं। कल तक बॉलीवुड सुपरस्‍टार को कोसने, धोखा देने और यहां तक मारपीट तक के आरोप लगाने वाली सोमी…
 11 May 2024
मलाइका अरोड़ा का भले ही अरबाज खान से लंबे अरसे पहले तलाक हो चुका है। लेकिन बेटे से उनका प्यार कम नहीं हुआ। दिनों-दिन बढ़ता गया। वह अक्सर उसका ख्याल…
 11 May 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की किताब ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर) ने नोटिस जारी किया है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया की सिंगल बेंच ने…
 11 May 2024
फायरिंग मामले में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने उनका सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि सलमान भी ये सारी चीजें डिजर्व नहीं करते हैं। सलमान ही…
 24 April 2024
बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है। अर्पिता को अक्सर अपने लुक्स और वजन के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।…
Advt.