बिहार-राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश की संभावना:इनमें MP-UP के 39 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

Updated on 12-04-2024 12:45 PM

बिहार-राजस्थान समेत 14 राज्यों में मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा समेत 36 जिलों में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं ओले का रेड अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में 13 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में आज 9 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं, अगले दो दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

एक तरफ जहां देश में बारिश के दौर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कुछ इलाके ऐसे भी है जहां तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हीटवेव की भविष्यवाणी की है।

मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु के कुछ जिलों में गुरुवार को तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।

इधर, PM मोदी ने गुरुवार को गर्मी के मौसम को लेकर एक रिव्यू मीटिंग की। इसमें उन्होंने हीटवेव यानी लू की स्थिति के लिए तैयारियों का जायजा लिया और केंद्र, राज्य की सरकारी संस्थाओं को मिलकर काम करने के लिए कहा।

मध्य प्रदेश में अगले 5 दिन आंधी-बारिश और ओले गिर सकते हैं, 36 जिलों में बारिश-आंधी का रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा समेत 36 जिलों में शुक्रवार से शनिवार के बीच कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं ओले का रेड अलर्ट है। राज्य के इन्हीें हिस्सों में अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश और ओले का दौर जारी रह सकता है। हवा की अधिकतम रफ्तार 60Km प्रतिघंटा तक रह सकती है।

इससे पहले गुरुवार को भोपाल, रतलाम, सागर, छिंदवाड़ा और उज्जैन में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। रतलाम में ओले भी गिरे। 

बिहार के 9 जिलों में हल्की बारिश की संभावनाबिहार में गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर और नवादा जिलों में शनिवार तक हल्की बारिश का अनुमान है। गुरुवार को सीवान जिले के जिरादेई में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह राज्य में सबसे ज्यादा था। इसके बाद भोजपुर का 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बाकी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। 

UP के 13 जिलों में बारिश-ओले की संभावना

UP में शुक्रवार को 13 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। हालांकि, पूर्वी UP में आज बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं, 13 अप्रैल को पश्चिमी UP में बारिश का रेड अलर्ट है, जबकि पूर्वी UP में भी अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के 35 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है। 

झारखंड में आज बारिश का यलो अलर्ट, तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार

झारखंड में आज पश्चिमी-दक्षिणी और मध्य भाग में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां यलो अलर्ट जारी किया है। आज तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। कई जगहों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी के बीच हो सकती है। 

PM मोदी ने गर्मी को लेकर रिव्यू मीटिंग की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गर्मी के मौसम को लेकर एक रिव्यू मीटिंग की। बैठक में प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव, गृह सचिव, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारी, और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शामिल थे।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि PM मोदी को इस बैठक में अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका के बारे में बताया गया। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गर्मी की ऐसी स्थिति बनने की ज्यादा संभावना है।

समय रहते लोगों तक जानकारी पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया गया
इस मीटिंग में सबसे ज्यादा जोर इस बात पर दिया गया कि टेलीविजन, रेडियो और सोशल मीडिया समेत सभी प्लेटफॉर्म्स पर और क्षेत्रीय भाषाओं में समय रहते जरूरी जानकारी कैसे दी जाएगी। आधिकारिक बयान में ये भी कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय और NDMA की तरफ से जारी की जाने वाली एडवाइजरी को क्षेत्रीय भाषाओं में भी ट्रांसलेट किया जाए और ज्यादा से ज्यादा फैलाया जाए।

PM ने अस्पताल में तैयारियों की समीक्षा की
उन्होंने हॉस्पिटल्स में तैयारी और जागरूकता पर जोर दिया। हेल्थ सेक्टर में तैयारियों की समीक्षा के तहत आवश्यक दवाओं, इंट्रावीनस लिक्विड, आइस पैक, ORS और पीने के पानी की उपलब्धता चेक की गई। इसके साथ PM ने जंगलों में लगने वाली आग का तुरंत पता लगाने और उसे जल्द से जल्द बुझाने की जरूरत को भी हाईलाइट किया।

14-15 अप्रैल को पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बर्फबारी-बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों और अरब सागर से नमी के आने से इस सप्ताह के आखीर में पहाड़ों और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 15 अप्रैल के बीच तूफान, बिजली गिरने, ओले गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है।

मार्च इतिहास का सबसे गर्म महीना रहा
यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के मुताबिक, पृथ्वी पर मार्च 2024 अब तक का सबसे गर्म महीना रहा है। मार्च में दुनिया भर का औसत तापमान 14.14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। यह जून 2023 से लगातार दसवां महीना है, जिसने तापमान का नया रिकॉर्ड बनाया है। साल 1991-2020 के मार्च महीने के दौरान औसत तापमान में 0.73 डिग्री सेल्सियस की बढोत्तरी हुई। वहीं, मार्च 2016 में 0.10 डिग्री सेल्सियस की बढोत्तरी हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
गांधीनगर सीआईडी क्राइम ब्रांच ने भरूच जिले के अंकलेश्वर से प्रवीण मिश्रा नाम के एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। इस पर पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय सुरक्षा बलों…
 11 May 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग (EC) ने सोच-समझकर बयान देने को कहा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दो फेज की वोटिंग के…
 11 May 2024
दिल्ली की राउज रेवन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।कोर्ट ने कहा कि 6 महिला…
 11 May 2024
सीतापुर में युवक ने अपने परिवार को खत्म कर दिया। मां को गोली मारी। पत्नी को गोली मारने के बाद सिर हथौड़े से कूच दिया। 3 बच्चों को छत से…
 11 May 2024
पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा पर निगरानी को बढ़ाने में मददगार हर्मीस-900 स्टारलाइनर ड्रोन 18 मई को हैदराबाद में भारतीय सेना को मिलेगा। यह सेना काे मिलने वाला पहला ड्रोन…
 11 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 मई) को ओडिशा के कंधमाल में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है। वो…
 11 May 2024
दिल्ली NCR में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की रात धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। तेज…
 11 May 2024
भाजपा नेता और एडवोकेट जी देवराजे गौड़ा को शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के गुलीहाल टोल गेट से गिरफ्तार किया गया। उनपर कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल और…
 24 April 2024
मणिपुर के लुवांगसनोल सेकमाई में मंगलवार को कुकी और मैतेई गुट के बीच गोलीबारी हुई। 19 अप्रैल को पहले फेज के लोकसभा चुनाव के दौरान इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर…
Advt.