जम्मू कश्मीर की मुस्लिम महिला क्रिकेटर सेक्सटॉर्शन केस में अरेस्ट, भाई और एक साथी भी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Updated on 23-04-2026 10:22 AM
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में क्रिकेटर फरखंदा खान (30), उसका भाई बाज़िल खान (27) और उनका एक साथी उद्दीन इम्तियाज वानी (22) शामिल है। दरअसल कोलाबा के एक 28 वर्षीय कारोबारी ने आरोप लगाया है कि 2024 में चैट के जरिए उसकी फरखंदा के साथ मुलाकात हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया की फरखंदा ने उनके साथ अश्लील बातें की की और बाद में पैसे की मांग की।


निजी चैट लीक करने की धमकी दी

  • कारोबारी का आरोप है कि जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो फरखंदा ने उनकी निजी चैट लीक करने की धमकी दी।
  • आरोप है कि कारोबारी ने 32 ट्रांज़ैक्शन में 23.61 लाख और बाद में धमकियों के चलते 40 लाख और दिए।
  • इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने BNS और IT एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।
  • क्राइम ब्रांच ने अब इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
  • पुलिस जांच में बड़ा खुलासा


    पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस रकम का एक बड़ा हिस्सा इम्तियाज वानी के खाते में भेजा गया था। इसके अलावा, कुछ पैसे फरखंदा के पिता अब्दुल अजीज खान के बैंक खाते में भी मिले। आरोप है कि वानी और बाज़िल खान ने शिकायतकर्ता को धमकी दी। उन्होंने दावा किया कि उनके पास फरखंदा के साथ हुई उसकी चैट के स्क्रीनशॉट हैं। उसे जेल भेजने की धकी दी। डर के मारे शिकायतकर्ता ने जनवरी 2026 में आरोपियों को अतिरिक्त 40 लाख ट्रांसफर कर दिए। जांच में यह भी पता चला कि इस मामले में पहला लेन-देन अप्रैल 2024 में 20,000 रुपये का हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
कोलकाता, सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके अलावा दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक ने…
 09 May 2026
बांदा: बुंदेलखंड क्षेत्र का बांदा जिला अब ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। लंबे समय से बिजली संकट और सीमित औद्योगिक विकास की चुनौती झेल…
 09 May 2026
पटनाः तमिलनाडु में फिल्म स्टार जोसेफ विजय की (थलपति विजय) की रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद बिहार के प्रशांत किशोर (पीके) भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि विजय…
 09 May 2026
बुलंदशहर: बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप…
 09 May 2026
गाजियाबाद: हिंदू रक्षा दल के अध्‍यक्ष पिंकी चौधरी अपने बयानों से हमेशा विवाद में बने रहते हैं। उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें वह भंडारे में आए…
 08 May 2026
पटनाः बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की अगुवाई में मंत्रिमंडल के विस्तार में एनडीए ने जाति और इलाके की गणित को साधने की कोशिश की है और सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान…
 08 May 2026
मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण केस में आरोपी निदा खान गिरफ्तार हो गई है। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक…
 08 May 2026
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और सम्राट कैबिनेट में सबसे उम्रदराज (89 वर्ष) बिजेन्द्र यादव 22 वर्षों तक ऊर्जा मंत्री रहे। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वे 1991 से 1995…
 08 May 2026
आम का मौसम है। आम तभी मीठा लगता है जब खुद पूरी तरह पक जाए। अधपका आम खट्टा लगता है। अगर जबरदस्ती (दवा से) आम पकाएंगे तो वह सेहत के…
Advt.