भोपाल में देर रात मिले लापता भाई-बहन:बेगमगंज से सगाई कार्यक्रम में आए थे; नानी से नाराज होकर घर के लिए निकले थे

Updated on 21-04-2025 12:16 PM

भोपाल में खेलते-खेलते लापता हुए दो मासूम बच्चे देर रात आनंद नगर चौकी के पास मिल गए। 7 साल के लड़के और 3 साल की लड़की के लापता होने से हड़कंप मच गया था। परिजन ने काफी देर तक दोनों को ढूंढा, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे थे।

मामला ऐशबाग थाना क्षेत्र में रविवार शाम 4 बजे का है। दोनों बच्चे नानी के साथ बेगमगंज से यहां सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी किया था। अपहरण की आशंका जताई जा रही थी।

लावारिस हालत में मिले बच्चे

इस बीच देर रात दोनों बच्चे आनंद नगर चौकी के पास लावारिस हालत में मिल गए। दोनों बच्चों को लेकर पुलिस जांच में नई जानकारी सामने आई। रहवासियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने बच्चों को अपनी सुरक्षा में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में बड़े भाई ने बताया कि वे अपनी नानी से नाराज होकर रविवार रात को बेगमगंज की ओर निकल गए थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे आनंद नगर तक कैसे पहुंचे।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को पता चला है कि दोनों बच्चे बाग़ फरहत अफ़ज़ा से बाग़ उमराव दूल्हा गेट तक अकेले और पैदल चलते हुए देखे गए हैं।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को दोनों बच्चों की बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेशी होगी, जहां उनकी काउंसलिंग करवाई जाएगी। इस काउंसलिंग के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चे ऐशबाग से आनंद नगर तक कैसे पहुंचे और उनके साथ रास्ते में कोई घटना तो नहीं हुई।

CCTV खंगालती रही पुलिस थाना प्रभारी वी.बी.एस. सिंगर ने दैनिक भास्कर को बताया कि, “परिजन की शिकायत पर तत्काल बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई। इलाके के हर संभावित स्थान पर टीम भेजी गई, लेकिन फिलहाल बच्चों का पता नहीं चल सका। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए, ताकि कोई सुराग मिल सके।”

हर चौराहे पर की नाकाबंदी पुलिस चौराहों और प्रमुख स्थानों पर बच्चों की तलाश करती रही। बच्चों के अपहरण की आशंका को भी जांच में शामिल किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2025
पीथमपुर से 76 किमी दूर बदनावर में प्रदेश का पहला पीएम मित्र पार्क बनेगा। यह पार्क 2158 एकड़ (873 हेक्टेयर) में तैयार होगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 2100 करोड़…
 24 April 2025
भोपाल के अब्बास नगर के नाले में बुधवार दोपहर एक नवजात का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पीएम के…
 24 April 2025
चुनावों में लगातार हार के बाद अब कांग्रेस अपने कैडर को मजबूत करने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। 9 अप्रैल को अहमदाबाद अधिवेशन के बाद अखिल…
 24 April 2025
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देश भर के साथ मप्र में भी विरोध…
 24 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद भोपाल समेत मध्यप्रदेश से गर्मी की छुट्‌टी में घूमने के लिए कश्मीर…
 24 April 2025
साल 2008 के मालेगांव बम धमाके के आरोपों से घिरी भोपाल से बीजेपी की सांसद रहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित सात आरोपियों को एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने मौत की…
 24 April 2025
पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में भोपाल में भी प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को थोक दवा व्यापारी काली पट्‌टी लगाकर दुकानों में काम करेंगे। वहीं, शाम 6 बजे तक…
 24 April 2025
भोपाल में अधूरी नल-जल योजनाओं को लेकर गुरुवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट और सदस्य भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने चार दिन पहले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को…
 24 April 2025
भोपाल। प्रदेश में किंग कोबरा की आबादी बढ़ाने की दिशा में कर्नाटक से लाए गए दो मेल किंग कोबरा को वन विहार भोपाल में रखा गया है। इसके बदले में प्रदेश…
Advt.