करण वाही ने छोड़ा नॉनवेज और पहनी तुलसी माला, बताया प्रेमानंद महाराज के वीडियो देख बदल गई जिंदगी

Updated on 22-04-2026 04:47 PM
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को टीवी से दूर कर लिया। वो ओटीटी पर भी दिखते रहते हैं। लेकिन हाल ही में पारस छाबड़ा के शो में करण वाही का बदला रूप देखकर उनके फैंस जैसे चौंक ही गए। डैशिंग करण वे बताया कि उन्होंने तुलसी माला धारण कर ली है और नॉनवेज खाना छोड़ दिया है, तब पारस भी चौंक गए।

पारस छाबड़ा के शो में करण वाही ने अपने बदलने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद जी के वीडियोज ने उनपर गहर प्रभाव डाला है। करण ने कहा, 'मैं कुछ वक्त के सिए स्पिरिचुऐलिटी से दूर चला गया था। बीते 5 महीने बहुत अच्छे रहे। मैं वृंदावन से तुलसी माला लेकर आया। मैंने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि वेजिटेरियन हो जाऊंगा।'

करण वाही को नॉनवेज छोड़े हुए 3 महीने

करण वाही ने आगे कहा, 'मुझे 3 महीने हो गए हैं अब नॉनवेज छोड़े हुए और लग ही नहीं रहा कि किसी चीज की कमी है। नीम करोली बाबा से लेकर प्रेमानंद महाराज के वीडियोज देखने लगा था। फिर कंठी माला पहन ली। अब सब आराम लगता है।'


जेनिफर विंगेट संग सगाई पर तोड़ी चुप्पी

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्टर करण वाही ने थोड़े दिन पहले ही जेनिफर विंगेट के साथ सगाई की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर रिएक्ट किया था और इन खबरों को निराधार बताया और कहा कि उन्हें पता नहीं ये खबरें कहां से आईं। करण वाही और जेनिफर विंगेट एक दशक से भी अधिक समय से दोस्त हैं, जब से उन्होंने फिल्म 'दिल मिल गए' में साथ काम किया था।

कौन हैं करण वाही?

करण वाही एक टेलीविजन और फिल्म एक्टर हैं, जो 'दिल मिल गए', 'बात हमारी पक्की है' और 'झलक दिखला जा' जैसे शो में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वे रियलिटी और मनोरंजन शो भी होस्ट करते हैं और फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई दे चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
एक्ट्रेस नीतू कपूर इस वक्त अपनी फिल्म 'दादी की शादी' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो रिलीज हो चुकी है। नीतू ने साल 2020 में पति ऋषि कपूर के निधन…
 09 May 2026
पहले 'धुरंधर' और फिर 'धुरंधर 2'...आदित्य धर की इन दोनों फिल्मों ने देश से लेकर दुनिया में किस कदर गदर काटा, सभी ने देखा। 'धुरंधर' का फीवर हर किसी के…
 09 May 2026
दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना को लेकर अपने अनुभवों को शेयर किया है। बता दें कि दोनों ने कई फिल्मों साथ की हैं जिनमें 'अनुराग', 'प्रेम बंधन' और…
 09 May 2026
आर. माधवन और पत्नी सरिता की शादी को 26 साल हो चुके हैं और शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। इस लिहाज से…
 09 May 2026
थलपति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है, पर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी नजदीकियों…
 09 May 2026
तमिलनाडु में विजय की सरकार बनेगी या नहीं, इसको लेकर सस्‍पेंस अभी भी जारी है। महज दो साल पुरानी विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन चुनाव नतीजों…
 08 May 2026
श्रद्धा कपूर के पिता और एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़क गए हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर 73 वर्षीय एक्टर के मौत की अफवाह फैल गई,…
 08 May 2026
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही जब 'लाफ्टर शेफ्स 3' में आई थीं, तो उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके बेबाक और बिंदास अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था,…
 08 May 2026
मुंबई रियल एस्टेट: सलमान खान के भाई अरबाज खान ने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित रनवाल एलिगेंट प्रोजेक्ट में 1,369 वर्ग फुट का अपार्टमेंट बेच दिया। सीआरई मैट्रिक्स से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन…
Advt.