कैसी है लोकसभा चुनाव और शेयर बाजार की जुगलबंदी?

Updated on 04-04-2024 04:03 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव का शेयर बाजार पर कैसा असर पड़ेगा? इस सवाल की तस्वीर 4 जून को चुनावी नतीजा सामने आने के बाद साफ हो सकती है। मगर, हालिया इतिहास बता रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद अमूमन शेयर बाजार में तेजी आती रही है। इलेक्शन और मार्केट का क्या कनेक्शन है:

चुनावी नतीजों से पहले कैसा माहौल?

  • 2004 में इलेक्शन रिजल्ट से पहले सेंसेक्स और निफ्टी का रिटर्न नेगेटिव रहा।
  • 2009, 2014 और 2019 में नतीजों से पहले दोनों सूचकांकों ने बढ़त दर्ज की थी।
  • 26% की तेजी सेंसेक्स और 24% की निफ्टी में दर्ज की गई 2009 के रिजल्ट्स से पहले।
  • ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, चुनाव नतीजों से पहले के 6 महीनों में तेजी।
  • 1999 में चुनाव से पहले के 6 महीनों में 36.3% और 2004 में 6.7% की बढ़त दिखी Nifty में।
  • 2009 में चुनाव से पहले के 6 महीनों में 30.6% और 2014 में 17.6% की तेजी रही।
  • 2019 में चुनाव से पहले के 6 महीनों में Nifty 50 में 11.5% की बढ़त दर्ज की गई।

चुनाव बाद कैसी रही तस्वीर?

  • 2004 से लेकर 2014 तक के चुनावी वर्षों में बाजार चढ़कर बंद हुआ था।
  • 20% गिरावट 2004 में नतीजों के बाद, लेकिन साल पॉजिटिव रिटर्न के साथ पूरा हुआ।
  • 2009 में रिजल्ट से लेकर साल के अंत तक सेंसेक्स और निफ्टी 40% चढ़कर बंद हुए।
  • 2019 में चुनाव के बाद भारतीय शेयर बाजार 5% के आसपास ही चढ़ सका।
  • ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, नतीजों के बाद के 6 महीनों में चढ़ा है Nifty।
  • 1999 में नतीजों के बाद के 6 महीनों में 5.4% और 2004 में 9.3% की बढ़त रही।
  • 2009 में नतीजों के बाद के 6 महीनों में 37.8% और 2014 में 17.8% तेजी रही।
  • 2019 में नतीजों के बाद के 6 महीनों में Nifty 50 में 1.5% की तेजी दर्ज की गई।

किन सेक्टरों में तेजी?

बैंकिंग, कंस्यूमर ड्यूरेबल्स और इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी जैसे सेक्टरों का प्रदर्शन चुनावी नतीजों के बाद दूसरों से बेहतर रहता आया है। हालांकि पावर और ग्रीन एनर्जी सहित इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते जोर के चलते चुनाव बाद इन सेक्टरों और इनसे संबंधित सेगमेंट्स का परफॉर्मेंस भी अच्छा रह सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
नई दिल्‍ली: चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा बड़ा उपभोक्ता है। यह आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है। मजबूत घरेलू मांग रहने…
 11 May 2024
नई दिल्‍ली: भारत में इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर बीते दिनों राजनीतिक माहौल काफी गरम रहा है। इस पर अब राजनीतिक अर्थशास्त्री और लेखक गौतम सेन ने बड़ा डर जाहिर कर दिया…
 11 May 2024
नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए प्रचार आज समाप्त हो गया। 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए 13 मई को वोटिंग होगी।…
 11 May 2024
नई दिल्‍ली: पिछले तीन सप्ताह की गिरावट के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन मई को समाप्त सप्ताह में 3.67 अरब डॉलर बढ़ा। यह बढ़कर 641.59 अरब डॉलर हो गया।…
 11 May 2024
नई दिल्ली: देश की औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार सुस्त हुई है। मार्च 2024 के लिए आईआईपी (Index of Industrial Production) डेटा के मुताबिक, मार्च 2024 में औद्योगिक उत्पादन ग्रोथ रेट 4.9…
 11 May 2024
नई दिल्ली: पिछले साल 1 अप्रैल से पोस्टऑफिस की स्कीम में निवेश करने के लिए PAN और आधार का डिटेल देना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस आपके…
 11 May 2024
नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार को लगभग 120 उड़ानें रद्द कर दी गई। ऐसा क्रू मेंबर्स की कमी की वजह से किया गया। एक अधिकारी का कहना है…
 11 May 2024
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2024 में फरवरी तक चीन और भारत के बीच 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है। वहीं अमेरिका और भारत का द्विपक्षीय व्यापार 8…
 11 May 2024
नई दिल्ली: रतन टाटा की कंपनी टाटा मोटर्स को बंपर मुनाफा हुआ है। कंपनी का प्रॉफिट तीन गुना तक बढ़ गया है। टाटा मोटर्स ने चौथी तिमाही और सालाना नतीजे (Tata…
Advt.