प्रॉफिट बढ़ने के बावजूद लुढ़का HCL Tech का शेयर, ब्रोकरेज घटाया टारगेट प्राइस

Updated on 22-04-2026 04:40 PM
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52 हफ्ते के लो के करीब पहुंच गया। इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप करीब 40,000 करोड़ रुपये घट गया। कंपनी ने मंगलवार को अपना चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया। लेकिन यह निवेशकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। बीएसई पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 1441.55 रुपये पर बंद हुआ था और आज यह 1344.05 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 11 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 1282.30 रुपये तक गिरा। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,770 रुपये और न्यूनतम 1,275.70 रुपये है।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 4.2 प्रतिशत बढ़कर 4,488 करोड़ रुपये रहा। इस प्रदर्शन के पीछे एआई-आधारित सेवा कारोबार की अहम भूमिका रही है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,307 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 12.34 प्रतिशत बढ़कर 33,981 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 30,246 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 10.10% और रेवेन्यू 0.32% बढ़ गया।

कंपनी का रिजल्ट

समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 4.3 प्रतिशत घटकर 16,642 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 17,390 करोड़ रुपये था। हालांकि, इसका वार्षिक राजस्व 11.18 प्रतिशत बढ़कर 1,30,144 करोड़ रुपये हो गया। एचसीएल टेक के सीईओ एवं एमडी सी विजयकुमार ने कहा कि कुछ कारोबार क्षेत्रों में सुस्ती, विवेकाधीन खर्च में कमी और निर्णय लेने में देरी के कारण तिमाही प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा।

टारगेट प्राइस में कटौती

इस बीच कई ब्रोकरेज ने एचसीएल शेयर का टारगेट प्राइस कम कर दिया है। नोमुरा ने इसका टारगेट प्राइस 1,700 रुपये से घटाकर 1,600 रुपये कर दिया है। जेपी मोर्गन ने एचसीएल टेक की न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखीहै लेकिन टारगेट प्राइस 1,419 रुपये से घटाकर 1,370 रुपये कर दिया है। एचएसबीसी और मोतीलाल ओसवाल ने भी एचसीएल टेक के शेयर का टारगेट प्राइस घटा दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
नई दिल्‍ली: थिंक टैंक जीटीआरआई ने शुक्रवार को चेतावनी दी। उसने कहा कि भारत को अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। वजह यह है…
 09 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत और पाकिस्‍तान में फिर एक बड़ा फर्क दिखाई दिया है। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच जब भारत एनर्जी सप्‍लाई सुनिश्चित के लिए सॉल्‍यूशन ढूंढने में जुटा…
 09 May 2026
नई दिल्‍ली: राष्‍ट्रपति बनने के तुरंत बाद वियतनाम ी लीडर टो लैम चीन गए तो बहुत कम लोग हैरान हुए। हर बड़ा वियतनामी लीडर ऐसा करता रहा है। यह आर्थिक जरूरत…
 09 May 2026
नई दिल्ली: इंटरनेट कंपनी गूगल ( Google ) भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्वर और ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाश रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव…
 09 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इसका असर भारत की तेल कंपनियों पर पड़ रहा है। तेल कंपनियों को बड़ा घाटा…
 08 May 2026
नई दिल्‍ली: 2025-2026 के दौरान झारखंड और बिहार से इनकम टैक्स विभाग का कुल कलेक्शन लगभग 20,000 करोड़ रुपये रहा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी दोनों राज्यों को…
 08 May 2026
नई दिल्‍ली: चार राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। लोगों का ध्यान दोबारा एक बड़ी आर्थिक चिंता की ओर जाने लगा है। वह है ईंधन की कीमतें। ऐसी अटकलें…
 08 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की फेडरल ट्रेड कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ की घोषणा को गैरकानूनी करार देते हुए उसे…
 08 May 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने उन कंपनियों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है जो अपना PF योगदान खुद के ट्रस्ट के जरिए संभालती हैं। अब इन कंपनियों के लिए…
Advt.