'जाओ डूब मरो', सारा खान को हिंदू से शादी पर मुसलमानों ने दी दुहाई, सुनील लहरी की बहू ने जमकर धोया

Updated on 21-04-2026 02:30 PM
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की थी, और तभी से कपल को खूब नफरत मिल रही है। सारा और कृष को लोग नफरत भरे कमेंट्स करते रहते हैं और खरी-खोटी भी सुनाते हैं। लेकिन अब तो हद ही हो गई। हाल ही एक यूजर ने ऐसा मैसेज सारा को कर दिया कि वह बुरी तरह डिस्टर्ब हो गईं और आपा खो बैठीं। सारा ने उस यूजर का मैसेज इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और करारा जवाब दिया है।

सारा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उनकी पर्सनल लाइफ चॉइस पर सवाल उठाए गए थे और धार्मिक असहिष्णुता से भरा हुआ था। एक यूजर ने सारा खान के गैर धर्म के लड़के से शादी करने पर सवाल उठाए और बेहद चुभने वाली बात बोली। हालांकि, अब यह मैसेज और स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी से हट चुके हैं।

यूजर ने लिखा था- शादी के लिए हिंदू ही मिला? तुम अब मुस्लिम नहीं

उस यूजर ने लिखा, 'पूरी दुनिया में तुम्हें शादी करने के लिए सिर्फ एक हिंदू ही मिला? बहुत दुख और निराशा की बात है। अपने नाम से 'खान' सरनेम हटा दो। तुम अब मुस्लिम नहीं रहीं।'

सारा का जवाब- जाओ इस निराशा से डूब मरो

इस मैसेज को सारा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और साथ में लिखा, 'निराश???? दुख की बात है, जाओ इस निराशा से डूब मरो।'

6 अक्टूबर को रजिस्टर्ड मैरिज, फिर दिसंबर में शादी

मालूम हो कि सारा खान ने 6 अक्टबूर को कृष पाठक के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी, जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। उसके बाद उन्होंने दिसंबर में आलीशान तरीके से शादी की। हालांकि, शादी के ऐलान के वक्त से ही सारा और कृष लोगों के निशाने पर आ गए थे। सारा खान को दूसरे धर्म में शादी करने के लिए यूजर्स की खूब उल्टी-सीधी बातें सुननी पड़ी थीं। तब एक्ट्रेस ने एक वीडियो में उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी।

सारा खान की दूसरी शादी, कृष पाठक से ऐसे हुई मुलाकात

सारा खान की कृष पाठक के साथ दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी 'बिग बॉस' के घर में एक्टर अली मर्चेंट के साथ की थी, पर दो महीने के भीतर ही उनका तलाक हो गया था। सारा ने फिर कृष पाठक से शादी की, जो उनसे उम्र में चार साल छोटे हैं। सारा ने 'टाइम्स नाऊ' को बताया था कि वह कृष पाठक से एक डेटिंग ऐप पर मिली थीं और फिर निजी तौर पर मिलने का फैसला किया। फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और कुछ समय बाद वो लिव-इन में रहने लगे थे।

कौन हैं कृष पाठक?

कृष पाठक एक्टर सुनील लहरी के बेटे हैं, जो रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण के किरदार से घर-घर मशहूर हो गए थे। सुनील लहरी ने दो शादियां की थीं और कृष उनके और दूसरी पत्नी भारती पाठक बेटे हैं। पहली पत्नी का नाम राधा सेन है और दोनों से ही सुनील लहरी का तलार हो चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
एक्ट्रेस नीतू कपूर इस वक्त अपनी फिल्म 'दादी की शादी' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो रिलीज हो चुकी है। नीतू ने साल 2020 में पति ऋषि कपूर के निधन…
 09 May 2026
पहले 'धुरंधर' और फिर 'धुरंधर 2'...आदित्य धर की इन दोनों फिल्मों ने देश से लेकर दुनिया में किस कदर गदर काटा, सभी ने देखा। 'धुरंधर' का फीवर हर किसी के…
 09 May 2026
दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना को लेकर अपने अनुभवों को शेयर किया है। बता दें कि दोनों ने कई फिल्मों साथ की हैं जिनमें 'अनुराग', 'प्रेम बंधन' और…
 09 May 2026
आर. माधवन और पत्नी सरिता की शादी को 26 साल हो चुके हैं और शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। इस लिहाज से…
 09 May 2026
थलपति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है, पर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी नजदीकियों…
 09 May 2026
तमिलनाडु में विजय की सरकार बनेगी या नहीं, इसको लेकर सस्‍पेंस अभी भी जारी है। महज दो साल पुरानी विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन चुनाव नतीजों…
 08 May 2026
श्रद्धा कपूर के पिता और एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़क गए हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर 73 वर्षीय एक्टर के मौत की अफवाह फैल गई,…
 08 May 2026
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही जब 'लाफ्टर शेफ्स 3' में आई थीं, तो उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके बेबाक और बिंदास अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था,…
 08 May 2026
मुंबई रियल एस्टेट: सलमान खान के भाई अरबाज खान ने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित रनवाल एलिगेंट प्रोजेक्ट में 1,369 वर्ग फुट का अपार्टमेंट बेच दिया। सीआरई मैट्रिक्स से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन…
Advt.