149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट:CM के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किए दर्शन

Updated on 23-04-2026 10:23 AM
चमोली, चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही सबसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी और उनके बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भगवान के दर्शन किए।

अनुमान है कि आज करीब 7 हजार लोग दर्शन के लिए पहुंचेंगे, कपाट खुलने के समय मंदिर परिसर में करीब 2 हजार लोग मौजूद थे। यहां सबसे पहले बीते छह महीनों से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन किए जा रहे हैं।

वहीं, कपाट बंद होने के समय बद्रीविशाल पर चढ़ा घृत कंबल हटा दिया गया है। बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि इस साल कंबल घी में लबालब मिला है, जो ये संकेत देता है कि पूरे साल मौसम अनुकूल रहेगा।

क्या है घृत कंबल- कैसे बनता है

घृत कंबल माणा गांव की कुंवारी लड़कियां एक ही दिन में उपवास रखकर बनाती हैं। ऊन से बने इस कंबल को बद्री गाय के शुद्ध घी में अच्छी तरह डुबोया जाता है। कपाट बंद होने से पहले भगवान बद्रीविशाल की प्रतिमा को इसी कंबल से पूरी तरह ढक दिया जाता है और धाम 6 महीने के लिए बंद हो जाता है। इस दौरान बर्फबारी और माइनस तापमान में भी कंबल में लगा घी जमता नहीं है।

कपाट खुलने पर जब कंबल हटाया जाता है, तो उसकी हालत को संकेत माना जाता है। अगर कंबल सही सलामत, नरम और घी से भरा मिले, तो इसे अच्छे मौसम, फसल और समृद्धि का संकेत माना जाता है। अगर कंबल सूखा, फटा या सिकुड़ा हुआ मिले, तो इसे संकेत माना जाता है कि बारिश कम हो सकती है, मौसम खराब रह सकता है और लोगों को खेती-बाड़ी या रोजमर्रा के काम में दिक्कतें आ सकती हैं।

अब चारों धामों के कपाट खुल चुके

बद्रीनाथ के कपाट खुलते ही अब श्रद्धालु उत्तराखंड में स्थित चारों धामों के दर्शन कर पाएंगे। इससे पहले अक्षय तृतीया के मौके पर 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले थे, जिसके तीन दिन बाद 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट खोले गए। राज्य सरकार का दावा है कि इस बार यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया है जिसके कारण 2025 के मुकाबले इस साल ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे।

2025 में करीब 51,06,346 श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए थे। यह संख्या साल 2024 की तुलना में लगभग 4.35 लाख ज्यादा थी। वहीं, इस साल अभी तक 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
कोलकाता, सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके अलावा दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक ने…
 09 May 2026
बांदा: बुंदेलखंड क्षेत्र का बांदा जिला अब ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। लंबे समय से बिजली संकट और सीमित औद्योगिक विकास की चुनौती झेल…
 09 May 2026
पटनाः तमिलनाडु में फिल्म स्टार जोसेफ विजय की (थलपति विजय) की रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद बिहार के प्रशांत किशोर (पीके) भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि विजय…
 09 May 2026
बुलंदशहर: बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप…
 09 May 2026
गाजियाबाद: हिंदू रक्षा दल के अध्‍यक्ष पिंकी चौधरी अपने बयानों से हमेशा विवाद में बने रहते हैं। उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें वह भंडारे में आए…
 08 May 2026
पटनाः बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की अगुवाई में मंत्रिमंडल के विस्तार में एनडीए ने जाति और इलाके की गणित को साधने की कोशिश की है और सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान…
 08 May 2026
मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण केस में आरोपी निदा खान गिरफ्तार हो गई है। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक…
 08 May 2026
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और सम्राट कैबिनेट में सबसे उम्रदराज (89 वर्ष) बिजेन्द्र यादव 22 वर्षों तक ऊर्जा मंत्री रहे। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वे 1991 से 1995…
 08 May 2026
आम का मौसम है। आम तभी मीठा लगता है जब खुद पूरी तरह पक जाए। अधपका आम खट्टा लगता है। अगर जबरदस्ती (दवा से) आम पकाएंगे तो वह सेहत के…
Advt.