पाकिस्तानी सेना के खिलाफ SC की फुल बेंच सुनवाई करेगी:ऐसा पहली बार होगा;जजों पर दबाव डालकर फैसले कराने के आरोप

Updated on 04-04-2024 02:03 PM

पाकिस्तान में सत्ता के साथ न्यायपालिका को कंट्रोल करने में लगे सेना प्रमुख आसिफ मुनीर को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट की 7 न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने पर बुधवार को सुनवाई की।

इस दौरान चीफ जस्टिस (CJP) काजी फैज ईसा ने कहा, "न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" उन्होंने मामले की सुनवाई के लिए फुल बेंच बनाने की बात कही। CJP ने कहा कि अभी कुछ जज लाहौर और कराची में हैं। सुप्रीम कोर्ट में CJP समेत 17 जज हैं।

यह पहली बार है, जब सुप्रीम कोर्ट की फुल बेंच सेना के खिलाफ सुनवाई के लिए तैयार हुई। संविधान पीठ इस्लामाबाद हाई कोर्ट के उन 6 न्यायाधीशों की अर्जी पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें आरोप लगाया है कि सेना न्यायिक मामलों में दखल दे रही है।

देश पर पकड़ मजबूत करना चाहती है सेना
पाकिस्तान के रक्षा मामलों के एक्सपर्ट का कहना है कि यह पूरा मामला मुनीर की देश पर पकड़ बनाने के मंसूबों से जुड़ा हुआ है। सेना न्यायपालिका पर नियंत्रण चाहती है।

एक सदस्यीय आयोग को खत्म करने के बाद मुनीर इस बात से नाखुश हैं कि सुनवाई 7 सदस्यीय संविधान पीठ करे। जबकि पूर्व PM इमरान अपने समर्थक इन 6 न्यायाधीशों को इस बात के लिए मनाने में सफल रहे कि वह आईएसआई द्वारा कोर्ट के मामलों में दखल दिए जाने की बात देश के सामने लाई जाए।

इस बीच, मौलाना डीजल ने कहा है कि वो 10 अप्रैल के बाद सरकार विरोधी अभियान शुरू करेंगे।

न्यायपालिका में लगातार दखल दे रही सेना, जजों पर दबाव डाल रही

जुलाई 2018: इस्लामाबाद हाई कोर्ट के जज शौकत अजीज सिद्दीकी रावलपिंडी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि आईएसआई कोर्ट की कार्यवाही तय कर रही है। बेंच में कौन जज होंगे और फैसला क्या होगा, ये भी वही तय कर रही है। उन्होंने दबाव डालकर मुझे बेंच से हटा दिया।

मार्च 2023: मोहम्मद साजिद नाम के पूर्व क्रिकेटर ने आरोप लगाया था कि इमरान की टिरियन वाइट नाम की बेटी है। वो ब्रिटेन में रहती है। मगर उन्होंने इसकी जानकारी छिपाई। इसलिए, उन्हें पार्टी से अयोग्य कर दिया जाना चाहिए। सुनवाई तीन जजों की बेंच ने की। बेंच के नेतृत्वकर्ता जज ने माना कि मुकदमा चले। बाकी दोनों जजों की राय खिलाफ थी। जिन जजों ने मुकदमे को खारिज किया, उन्हें आईएसआई ने परेशान किया। दोस्तों और घरवालों को प्रताड़ित किया गया।

मई 2023: हाई कोर्ट के एक जज के साले को आईएसआई ने किडनैप कर लिया था। उससे जबरन बयान रिकॉर्ड करवाया, जो जज के खिलाफ था।

4 और जजों को मिले धमकी वाले खत
इस्लामाबाद हाई कोर्ट के 8 जजों को जहरीले रसायन वाले धमकी भरे पत्र मिलने के बाद अब लाहौर हाई कोर्ट के 4 जजों को भी इसी तरह की धमकी भरे पत्र मिले हैं। इन पत्रों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है। ये पत्र मिलने के बाद दूसरे कोर्ट की भी जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2024
संयुक्त राष्ट्र: फिलिस्तीन की सदस्यता को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारी समर्थन मिला। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारी बहुमत के साथ फिलिस्तीन की पूर्ण सदस्यता का समर्थन किया है। भारत…
 11 May 2024
इस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान एक बार फिर बर्बादी की राह पर चल रहा है। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी ताजा स्टाफ रिपोर्ट में इस बारे में चेतावनी दी है। शुक्रवार को…
 11 May 2024
इटली में एक महिला जिपलाइन के सुरक्षा हार्नेस से फिसलकर 60 फीट नीचे गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। दरअसल, 41 साल की गिजलेन मुताहिर अपने परिवार के…
 11 May 2024
PoK में बढ़ती महंगाई और बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार (10 मई) को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पाकिस्तान ने प्रदर्शन को रोकने के लिए PoK के…
 11 May 2024
अमेरकी पुलिसकर्मी ने फ्लोरिडा में एयरफोर्स के एक अश्वेत सैनिक रॉजर फोर्टसन को गोली मार दी। पुलिसकर्मी के बॉडी कैमरे में घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया, जिसे गुरुवार को…
 11 May 2024
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने बॉडीगार्ड चीफ को बर्खास्त कर दिया है। सेहरी रुड उस एजेंसी UDO के चीफ थे जो जेलेंस्की की सेफ्टी के लिए जिम्मेदार है।…
 11 May 2024
जंग के बीच रूस ने यूक्रेन के खार्किव में लड़ाई तेज कर दी है। फ्रांस की न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, शुक्रवार (10 मई) को रूस की सेना खार्किव में…
 11 May 2024
अमेरिका के विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें यह शक जताया गया है कि गाजा में इजराइल ने अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून के…
 11 May 2024
संयुक्त राष्ट्र संघ( UN) की असेंबली में फिलिस्तीन को परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास होने से इजराइली राजदूत गिलाद एर्दान भड़क गए। उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान UN चार्टर…
Advt.