आम से लेकर केला और मिर्च तक, MP में होगा 'महोत्सवों' का साल, किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की तैयारी

Updated on 30-04-2026 12:18 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए इन्हें छोटी जगह से बड़ी कमाई करने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकाधिक किसानों को इससे जोड़ा जाना चाहिए। किसानों की वास्तविक आय बढ़ाने के लिए उनको सीजनल और उद्यानिकी फसलों के उत्पादन के लिए प्राकृतिक खाद का उपयोग कर जैविक खेती से जुड़ने के लिए प्रेरित करना बहुत आवश्यक है। यह बात मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा के दौरान कही।

किस महीने कौन सा महोत्सव होगा?

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि इसी वर्ष जून में भोपाल में आम महोत्सव, जुलाई में खरगोन में मिर्च महोत्सव, सितंबर में बुरहानपुर में केला महोत्सव, अक्टूबर में इंदौर में सब्जी महोत्सव और नवंबर में ग्वालियर में अमरूद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने संतरा महोत्सव का आयोजन करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ किसानों को फल, फूल, सब्जी, मसाला, औषधीय एवं सुगंधित फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए। योजनाबद्ध तरीके से उद्यानिकी फसलों और इनके जोत रकबे का साल-दर-साल विस्तार किया जाए।

मसाला फसलों की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ रही- CM मोहन यादव

उन्होंने कहा कि हमारी उद्यानिकी एवं मसाला फसलों की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ रही है। इसकी पूर्ति के लिए बाजार तलाशें, उद्यानिकी उत्पादों की भरपूर ब्रांडिग करें। हमारे यहां औषधीय गुणों से भरपूर फसलों की खेती भी बहुतायत में की जाती है। औषधि निर्माण के लिए जरूरी इन फसलों की इंटरनेशनल मार्केट में मांग अनुसार आपूर्ति के लिए पूरी सप्लाई चेन तैयार करें। प्रदेश में हर साल नए-नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल खोले जा रहे हैं। इनमें देसी-आयुर्वेदिक दवाइयों की आपूर्ति में प्रदेश की औषधीय फसलों एवं उप-उत्पादों का भरपूर उपयोग किया जाए।

फूलों की खेती को प्रोत्साहन बैठक में बताया गया कि सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर उज्जैन में सेंटर फार एक्सीलेंस फ्लोरीकल्चर की स्थापना कर फूलों की खेती को प्रोत्साहित व विस्तार किया जा रहा है। सेंटर स्थापना के लिए उज्जैन शहर के पास एक गांव में 19 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर समुचित समन्वय भी किया जा रहा है। बताया गया कि बागवानी फसलों के उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में हार्टिकल्चर प्रमोशन एजेंसी की स्थापना करने की कार्रवाई जारी है।

मध्य प्रदेश के उद्यानिकी उत्पादों को दुनिया में पहचाना दिलाने के लिए जीआई टैग दिलवाने की प्रक्रिया जारी है। बैठक में सामाजिक न्याय, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव वित्त मनीष रस्तोगी, मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार सिंह, संचालक उद्यानिकी तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
भोपाल। यदि आपका आधार अपडेट नहीं है तो नजदीकी डाकघरों में जाकर आप जानकारी सुधरवा सकते हैं। आम नागरिकों को आधार सेवाएं सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
 09 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में दिव्यांगजन के लिए समग्र नीति तैयार होगी। इसके लागू होने पर सभी विभाग एक प्लेटफार्म पर काम करेंगे। अभी विभाग अलग-अलग योजनाएं चलाते हैं। एक नीति…
 09 May 2026
भोपाल। सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दलबदल का आरोप लगाकर सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। इस मामले…
 09 May 2026
भोपाल। राजधानी में धोखा देकर पत्नी से दुष्कर्म का एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। प्रतिष्ठित बैंक की महिला मैनेजर को उनके पति ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर गुपचुप तरीके…
 09 May 2026
भोपाल। कुशीनगर एक्सप्रेस छूट न जाए, इससे घबराकर जनरल टिकट लिए एक बुजुर्ग महिला एसी कोच में सवार हो गई। यह देख कोच में मौजूद टीटीई भड़क गया। उसने बुजुर्ग महिला…
 09 May 2026
भोपाल। ईरान और इज़राइल के बीच हुए भयंकर युद्ध के चलते पिछले दिनों एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत हो गई थी। इसी बीच गैस एजेंसी संचालकों व कर्मचारियों ने सिलिंडरों की…
 09 May 2026
भोपाल। राजधानी में पकड़े गए नकली नोट गिरोह के मामले में अब जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है। 1.40 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार पश्चिम बंगाल निवासी…
 09 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में इस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के पूर्वी इलाकों में जहां गरज-चमक के साथ वर्षा और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है,…
 09 May 2026
भोपाल। भारतीय रेलवे ने यात्री सुरक्षा और आरामदायक सफर की दिशा में अपने 'सेफ्टी मिशन' को नई गति दी है। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल स्थित 'सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना (कोच…
Advt.