राजा भैया के नक्‍शेकदम पर दोनों बेटे शिवराज और बृजराज सिंह, पॉलिटिक्‍स में एंट्री, लग्जरी गाड़ियों के शौकीन

Updated on 22-04-2026 02:50 PM
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे राजा भैया की अगली पीढ़ी ने भी अब राजनीति में पदार्पण कर दिया है। उनके दोनों बेटों शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह ने कुछ महीनों पहले पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की है। शिवराज को कुंडा की जलतर प्यार से बड़े राजा और बृजराज को छोटे राजा कहकर पुकारती है।

शिवराज और बृजराज के साथ युवाओं की टीम चलती है। दोनों बिल्कुल अपने पिता की तरह आम लोगों के बीच पहुंचते हैं। उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में शिवराज और बृजराज ने अपने पिता का प्रचार-प्रसार भी किया था।

अमीर हो या गरीब, सबके घर निमंत्रण में जाते हैं

शिवराज प्रताप और बृजराज प्रताप सिंह युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं। कुंडा में आम लोगों का कहना है कि शिवराज और बृजराज बहुत ही सरल हैं। वो क्षेत्र के तमाम निमंत्रण में जाते हैं चाहे वह अमीर के घर हो या गरीब के। अगर राजा भैया कुंडा से बाहर हैं तो शिवराज बेंती पैलेस में आए लोगों से मिलते हैं। उनकी समस्याओं को सुनते हैं। पूरे धनुआ निवासी पंकज सरोज कहते हैं कि शिवराज प्रताप सिंह क्षेत्र के तमाम बीमार लोगों का इलाज कराने में मदद करते है। जैसे राजा भैया की राजनीति में जाति का कोई स्थान नहीं है, उसी राह पर दोनों बेटे भी चल रहे हैं।


मशहूर सिंधिया स्‍कूल से की है पढ़ाई

दोनों भाइयों का जन्म साल 2003 में हुआ था। उस समय राजा भैया पोटा के तहत जेल में थे। लंबे वक्त तक वह अपने बेटों का मुंह तक नहीं देख पाए थे। शिवराज और बृजराज की पढ़ाई ग्वालियर के मशहूर सिंधिया स्कूल से हुई है। सिंधिया स्कूल को देश के नामी स्कूलों में गिना जाता है। 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजा भैया ने बेटों को सियासी ककहरा सिखाया था। बच्चे चुनावी दौरे में पिता के संग नजर आए थे। दोनों को चुनावी प्रचार के दौरान लोगों का प्यार मिल रहा था।


पिता की तरह बेटे भी लग्जरी गाड़ियों के शौकीन

राजा भैया की तरह दोनों बेटे भी लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके बेड़े में 5 करोड़ रुपये तक की रेंज रोवर, लैंड रोवर डिफेंडर, मर्सिडीज और टोयोटा लैंड क्रूजर जैसी गाड़ियां शामिल हैं। वे अक्सर एडवेंचर के लिए फोर-व्हील बाइक और बुलेट का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में राजा भैया ने लगभग 5 करोड़ रुपये की नई Range Rover Autobiography खरीदी, जिसके साथ उनके बेटों की तस्वीरें वायरल हुई थीं। गाड़ियों के अलावा, राजा भैया के बेटे बाइक, फोर-व्हील बाइक (ATV) और घुड़सवारी के भी शौकीन हैं।


'पार्टी तय करेगी-कब लड़ना है चुनाव'

शिवराज और बृजराज तमाम इंटरव्‍यू में कह चुके हैं कि उन्हें राजनीति से लगाव है। वह अपने पिता से प्रभावित हैं क्योंकि बचपन से उन्हें देखकर बड़े हुए है। उनको अपने पिता का बोलना बहुत अच्छा लगता है। उनके पिता सेवानीति पर काम करते है। चुनाव लड़ने के मुद्दे पर दो भाइयों का एक सुर में कहना है कि ये पार्टी तय करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
कोलकाता, सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके अलावा दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक ने…
 09 May 2026
बांदा: बुंदेलखंड क्षेत्र का बांदा जिला अब ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। लंबे समय से बिजली संकट और सीमित औद्योगिक विकास की चुनौती झेल…
 09 May 2026
पटनाः तमिलनाडु में फिल्म स्टार जोसेफ विजय की (थलपति विजय) की रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद बिहार के प्रशांत किशोर (पीके) भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि विजय…
 09 May 2026
बुलंदशहर: बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप…
 09 May 2026
गाजियाबाद: हिंदू रक्षा दल के अध्‍यक्ष पिंकी चौधरी अपने बयानों से हमेशा विवाद में बने रहते हैं। उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें वह भंडारे में आए…
 08 May 2026
पटनाः बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की अगुवाई में मंत्रिमंडल के विस्तार में एनडीए ने जाति और इलाके की गणित को साधने की कोशिश की है और सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान…
 08 May 2026
मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण केस में आरोपी निदा खान गिरफ्तार हो गई है। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक…
 08 May 2026
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और सम्राट कैबिनेट में सबसे उम्रदराज (89 वर्ष) बिजेन्द्र यादव 22 वर्षों तक ऊर्जा मंत्री रहे। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वे 1991 से 1995…
 08 May 2026
आम का मौसम है। आम तभी मीठा लगता है जब खुद पूरी तरह पक जाए। अधपका आम खट्टा लगता है। अगर जबरदस्ती (दवा से) आम पकाएंगे तो वह सेहत के…
Advt.