दिनेश हिंगू की पत्‍नी: जमुनाबेन ने आर्थिक तंगी के दावों का बताया सच, कहा- वो एकदम ठीक, मदद की जरूरत नहीं

Updated on 25-04-2026 02:15 PM
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। जैसे ही वीडियो वायल हुआ, फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी उनकी हालत देख चिंतित हो गए। अमिताभ बच्चन से लेकर राकेश रोशन और बोनी कपूर ने एक्टर की मदद को हाथ बढ़ाया। अब इस पर दिनेश हिंगू की पत्नी जमुनाबेन ह‍िंगू ने रिएक्ट किया है और कहना है कि उनके पति की स्थिति को गलत समझा गया। वह आर्थिक रूप से एकदम सैटल हैं और दिक्कत नहीं है।

दिनेश हिंगू के वीडियो के बाद आर्थिक तंगी की खबरें

हाल ही दिनेश हिंगू का जो वीडियो क्लिप वायरल हुआ, उसे करीब दो महीने पुराना माना जा रहा है। इसमें वह एक फैन के साथ बात करते नजर आ रहे थे। वीडियो में दिनेश हिंगू बता रहे थे कि उन्हें 86 साल की उम्र में भी काम करना पड़ रहा है क्योंकि डॉक्टर को इलाज के लिए देने के लिए पैसे भी चाहिए। एक्टर ने कहा था कि कभी-कभी काम पर बुलाया जाता है, तो वह जाते हैं, पर कैरेक्टर आर्टिस्ट को कोई ज्यादा पैसे नहीं देता है। इसी वीडियो को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे कि दिनेश हिंगू आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

दिनेश हिंगू की पत्नी ने किया क्लियर- वो एकदम सुखी, गलतफहमी हुई है

फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर मेंबर और पारस पब्लिसिटी के राजेश वसानी ने इन दावों की पुष्टि की और दिनेश हिंगू के परिवार से बात करने के बाद अपडेट दिया। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मैंने अरुणा ईरानी के माध्यम से श्रीमती जमुना दिनेश हिंगू से संपर्क किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार सुखी है। उनके दो बेटे और पोते-पोतियां हैं, और दिनेश भाई बिल्कुल ठीक हैं। लगता है कुछ गलतफहमी हुई है। उन्होंने सभी की चिंता और दिनेश भाई के योगदान को याद करने के लिए आभार व्यक्त किया।'

अमिताभ बच्चन, राकेश रोशन और बोनी कपूर मदद को आगे आए

राजेश वसानी ने यह भी बताया कि दिनेश हिंगू की पत्नी जमुनाबेन मशहूर गुजराती स्टेज आर्टिस्ट हैं और कई नाटक कर चुकी हैं। राजेश वसानी ने आगे बताया कि दिनेश हिंगू के परिवार की स्थिति ठीक है और कहा है कि उन्हें किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं चाहिए। उन्होंने लिखा, 'मैं उन सभी लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने तुरंत इस नेक काम में सहयोग दिया, जैसे राकेश रोशन, बोनी कपूर और कई अन्य लोग, जिनमें हमारा असोसिएशन भी शामिल है। अमिताभ बच्चन के ऑफिस से भी मदद की पेशकश करते हुए फोन आया था। हालांकि, उनकी पत्नी से तथ्यों की पुष्टि करने के बाद, मैंने उन्हें धन्यवाद दिया और बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी है और किसी सहायता की आवश्यकता नहीं है।'

वीडियो में यह बोले थे दिनेश हिंगू

300 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके दिनेश हिंगू ने वायरल वीडियो में कहा था, 'मैं 86 साल का हूं। कभी-कभी काम के लिए बाहर जाता हूं। अभी गिर गया था, तो चोट लग गई थी। अब ठीक है। वो अभी क्या है कि डॉक्टर के पास जाने के लिए माल भी चाहिए ना। डॉक्टर कभी बोलते हैं कि 5000 लाओ, 6000 लाओ। अभी काम पर जाता हूं, कभी-कभी। पर कैरेक्टर आर्टिस्टों को लोग ज्यादा पैसे नहीं देते।'

दिनेश हिंगू का करियर और फिल्में

दिनेश हिंगू ने अपने करियर में 'बाजीगर', 'हेरा फेरी', 'हमराज', 'साजन' और 'नो एंट्री' जैसे ढेरों फिल्में कीं और लोगों को खूब हंसाया। जॉनी लीवर और परेश रावल जैसे स्टार्स संग उनकी कॉमेडी टाइमिंग खूब पसंद की गई। 13 अप्रैल, 1940 को गुजरात के बड़ौदा में पैदा हुए दिनेश हिंगू ने थिएटर से शुरुआत की थी, और फिर मुंबई आए थे। उन्होंने हिंदी के अलावा गुजराती, मराठी और भोजपुरी सिनेमा में भी खूब काम किया है। दिनेश हिंगू ने साल 1967 में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
एक्ट्रेस नीतू कपूर इस वक्त अपनी फिल्म 'दादी की शादी' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो रिलीज हो चुकी है। नीतू ने साल 2020 में पति ऋषि कपूर के निधन…
 09 May 2026
पहले 'धुरंधर' और फिर 'धुरंधर 2'...आदित्य धर की इन दोनों फिल्मों ने देश से लेकर दुनिया में किस कदर गदर काटा, सभी ने देखा। 'धुरंधर' का फीवर हर किसी के…
 09 May 2026
दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना को लेकर अपने अनुभवों को शेयर किया है। बता दें कि दोनों ने कई फिल्मों साथ की हैं जिनमें 'अनुराग', 'प्रेम बंधन' और…
 09 May 2026
आर. माधवन और पत्नी सरिता की शादी को 26 साल हो चुके हैं और शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। इस लिहाज से…
 09 May 2026
थलपति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है, पर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी नजदीकियों…
 09 May 2026
तमिलनाडु में विजय की सरकार बनेगी या नहीं, इसको लेकर सस्‍पेंस अभी भी जारी है। महज दो साल पुरानी विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन चुनाव नतीजों…
 08 May 2026
श्रद्धा कपूर के पिता और एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़क गए हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर 73 वर्षीय एक्टर के मौत की अफवाह फैल गई,…
 08 May 2026
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही जब 'लाफ्टर शेफ्स 3' में आई थीं, तो उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके बेबाक और बिंदास अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था,…
 08 May 2026
मुंबई रियल एस्टेट: सलमान खान के भाई अरबाज खान ने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित रनवाल एलिगेंट प्रोजेक्ट में 1,369 वर्ग फुट का अपार्टमेंट बेच दिया। सीआरई मैट्रिक्स से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन…
Advt.